एक्सप्लोरर

आइडिया का नया धमाकेदार प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा

नई दिल्लीः भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में छिड़ी डेटा वार खत्म होती नहीं दिख रही. जियो के सस्ते टैरिफ ऑफर को टक्कर देने के लिए आइडिया सेल्यूलर ने नया प्लान जारी किया है. इस प्लान में आइडिया यूजर्स के हर दिन 1.5 जीबी 4G डेटा मिलेगा. इस प्लान की वैद्यता 70 दिन होगी. इस प्लान की कीमत कंपनी ने 497 रुपए है. डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी.

हालांकि वॉयस कॉल का आईडिया टू आईडिया नेटवर्क पर ही अनलिमिटेड होगा. वहीं दूसरी ओर यूजर्स को 3000 फ्री मिनट दूसरे नेटवर्क पर भी मिलेंगे. 3000 मिनट पूरे होने के बाद कॉल के पैसे लिए जाएंगे.

हाल ही में रिलायंस जियो ने ‘धन धना धन’ ऑफर उतारा था. इसमें यूजर्स को कंपनी 309 रुपए और 509 रुपए के दो प्लान दे रही है. रिलायंस जियो प्राइम के सब्सक्राइबर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं इसके लिए उन्हें 309 रुपए का रिचार्ज करना होगा जिसके बाद आपको 84 दिनों के लिए 84GB डाटा मिलेगा इसके अलावा एक प्लान और है जिसकी कीमत 509 रुपए है, और इस प्लान में आपको 168GB डाटा 84 दिनों के लिए मिलेगा.

हाल ही में एयरटेल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 345 रुपए का प्लान पेश किया था. एयरटेल ने अपने इस प्लान में मिलने वाला डाटा को बढ़ा दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा प्रति दिन दिया जाएगा. इसके साथ ही कोई टाइम लिमिट नहीं रखी गई है जैसे इसके पहले 500MB दिन और 500MB रात के वक्त में मिल रहे थे. 2GB डेटा यूजर अपनी मर्जी से कभी भी इस्तेमाल कर सकते है. ये प्लान 28 दिन तक वैलिड होगा.

बीएसएनएल ने भी तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं जिसकी कीमत 333 रुपए से शुरु है. इन प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कंपनी 3GB डेटा हर दिन दे रही है. इस प्लान में बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों को 333 रुपए के तहत 90 दिनों तक 3G स्पीड के साथ 3GB तक डेटा रोज दे रही है. इस तरह से कंपनी यूजर्स को 333 रुपए में 270GB डेटा दे रही है.

349 रुपए वाले प्लान में बीएलएनएल ग्राहकों को अपने अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा 3G स्पीड पर 2GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget