एक्सप्लोरर

Airtel और Jio को टक्कर देने के लिए Idea लाया 499 रूपये का प्रीपेड प्लान, पाईए 164 जीबी डेटा

डेटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी. 499 रूपये के रिचार्ज पैक के साथ आइडिया जियो के 498 रूपये वाले प्लान को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है.

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के टक्कर के बीच जियो जहां रोजाना अपने ग्राहकों के लिए कोई न कोई नए प्लान लॉन्च कर रहा है तो वहीं मुकाबले में खड़े होने के लिए आइडिया, एयरटेल और अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी जियो से बेहतर प्लान्स अपने यूजर्स के लिए लॉन्च कर रही हैं. हाल ही में आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है जो 499 रूपये का है. इस नए प्लान के तहत यूजर्स को 164 जीबी 4जी/3जी/ और 2जी डेटा मिलेगा जिसकी वैधता 82 दिनों के लिए होगी.

क्या है आइडिया का प्लान?

आपको बता दें कि ये नया ऑफर आइडिया के अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान के अंतर्गत आता है. डेटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी. 499 रूपये के रिचार्ज पैक के साथ आइडिया जियो के 498 रूपये वाले प्लान को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है. जिसमें ग्राहकों को 91 दिनों के लिए 182 जीबी 4जी डेटा मिलता है. वहीं अगर एयरटेल की बात करें तो एयरटेल के 499 रूपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 82 दिनों के लिए 164 जीबी डेटा मिलता है.

आइडिया अपने इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा दे रहा है. एक बार एफयूपी खत्म होने के बाद ग्राहको को 10 केबी के लिए 4 पैसे देने होंगे. वहीं अगर हम वॉयस कॉल की बात करें तो एक दिन में ग्राहकों के पास 250 मिनट होंगे जो आउटगोइंग हैं. तो वहीं 7 दिनों के लिए 1000 मिनट्स. जिसके बाद यूजर्स को 1 पैसा पर सेकेंड की दर से चार्ज लगेगा.

प्लान में जहां फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा है. जबकि लीमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1 एसएमएस के लिए 1.5 रूपये देने पड़ेंगे.

क्या है एयरटेल का 499 रूपये का प्लान

एयरटेल के 499 रूपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की सुविधा मिल रही है तो वहीं प्रतिदिन 2 जीबी डेटा भी. एयरटेल ने इसी महीने 558 रूपये का भी प्लान लॉन्च किया था जिसमें यूजर्स को 246 जीबी डेटा मिलता है जिसकी वैधता 82 दिनों के लिए है तो वहीं प्रतिदिन 3 जीबी डेटा. इन नए पैक में अनलिमिटेड कॉल्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी है.

जियो अपने 498 रूपये के प्लान में 91 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी डेटा दे रहा है. तो वहीं 91 दिनों के लिए कुल डेटा 4 जीबी है. जियो के इस पैक में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं. तो वहीं जियो के 448 रूपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी की डेटा लीमिट मिलती है जिसकी वैधता 84 दिनों की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget