एक्सप्लोरर

HTC ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में 7000 रुपये की बड़ी कटौती की

नई दिल्ली: ताइवनी मोबाइल कंपनी HTC ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स U Ultra और Desire 10 Pro के दाम करने का एलान किया है. आपको बता दें कि HTC ने करीब एक महीने पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन U Ultra को भारत में लॉन्च किया था. अब इस फोन की कीमत में 7 हजार रुपए की बड़ी कटौती की गई है. लॉन्च के वक्त स्मार्टफोन का प्राइज 59,990 रुपए था. इस कटौती के बाद स्मार्टफोन की नई कीमत 52,990 रुपए  है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI बेस्ड फीचर HTC सेंस कंपेनियन. कंपनी के मुताबिक ये यूजर के काम करने के तरीके को समझता है और डिवाइस को उसके अनुकूल बनाता है. ये फीचर यूजर को डेली रुटीन, मौसम जैसी चीजों से अपडेट रखता है. ये डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नॉगट और डुअल सिम के साथ आता है.

HTC U अल्ट्रा की बात करते हैं ये डुअल डिस्प्ले के साथ आता है. प्राइमरी डिस्प्ले 5.7 इंच है जिसकी रिजॉल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है वहीं सेकेंडरी डिस्प्ले 2 इंच है जिसकी रिजॉल्यूशन 1040×160 पिक्सल है. इसमें 2.15GHz क्वार्ड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट साथ ही 4 जीबी की रैम दी गई है.

स्मार्टफोन के दो वैरिएंट 64 जीबी और 128 जीबी हैं. फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. जिसमें ऑटो फेस डिटेक्शन, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर दिए गए हैं.

वहीं फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, बूम साउंड, 3D ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं. बैटरी की बात करें तो फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Desire 10 Pro के दाम में भी हुई कटौती

HTC ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Desire 10 Pro में भी 2500 रुपए की कटौती करने का एलान किया है. अब ये स्मार्टफोन 23,990 में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को नंवबर 2016 में 26,490 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ हीलियो P10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. सेल्फी लेने के लिए स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है, जबकि फोन को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget