एक्सप्लोरर

International Earth Day 2021: Earth Day के मौके पर Google ने बनाया खास Doodle, दिया ये प्यारा संदेश

इस समय दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है. इसलिए इस साल 'Restore Our Earth' की थीम पर 51वां अर्थ डे मनाया जा रहा है. गूगल ने अपने डूडल के जरिए इसको लेकर खास संदेश दिया है.

Google हर खास मौके पर अपना स्पेशल डूडल बनाता है और इस डूडल के जरिए एक कोई खास मैसेज देता है या फिर किसी को सम्मान देता है. ऐसा ही डूडल आज फिर एक बार गूगल ने बनाया है. जैसा कि आपको पता है कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 22 अप्रैल को दुनियाभर में पृथ्वी दिवस यानी Earth Day मनाया जाता है. अर्थ डे के मौके पर गूगल ने अपने स्पेशल डूडल के जरिए खास संदेश दिया है.

पर्यावरण का बताया महत्व
गूगल के इस डूडल में बताया गया है कि एक पौधा लगाकर कैसे हर कोई खुशहाल भविष्य के लिए बीज लगा सकता है. इस मौके पर गूगल ने कहा कि जिस प्लेनेट को हम घर कहते हैं, वह जीवन का पोषण करता है. हमारा पर्यावरण हमें बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है और बदले में हम से भी कुछ चाहता है.

दिया ये खास संदेश
Google द्वारा बनाए गए Doodle वीडियो में पौधे लगाकर इनका महत्व बताया गया है. इसमें अलग-अलग प्रकार के पेड़ों को दिखाया गया है. इसमें ये बताया गया है कि हम कैसे एक पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए फायदा पहुंचा सकते हैं. अर्थ डे के मौके पर गूगल ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन एक रिमाइंडर की तरह है जो हमें याद दिलाता है कि हर कोई एक बेहतर प्लेनेट के लिए योगदान कर सकता है.

इस दिन पहली बार मनाया गया अर्थ डे
बता दें कि साल 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था. पर्यावरण की रक्षा के लिए जुलियन कोनिग द्वारा साल 1969 में इस आंदोलन को अर्थ डे का नाम दिया गया और 22 अप्रैल को ये दिन मनाया जाने लगा. जब दुनिया कोरोना वायरस का सामना कर रही है तो इस साल 'Restore Our Earth' की थीम पर 51वां अर्थ डे मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

WhatsApp से पेमेंट करने जा रहे हैं, तो पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

बेस्ट 3GB डेली डेटा मोबाइल प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget