एक्सप्लोरर

फेक न्यूज से लड़ने के लिए Facebook लेकर आया नया फीचर, पेज मैनेज करने को लेकर एडमिन को देनी होगी जानकारी

कितने लोग उस पेज को किन किन देशों से मैनेज करते हैं इस बात की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. इस फीचर की शुरूआत 6 सितंबर 2018 से हो सकती है.

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्किंग जाएंट फेसबुक ने अब एक और नए फीचर की शुरूआत की है जिसमें अब पेज और प्राइमरी लोकेशन को लेकर भी जानकारी मिल सकेगी. वहीं फेसबुक अब इस बात की भी जानकारी देगा कि पेज कौन मैनेज कर रहा है. इस फीचर को फेसबुक और यूजर्स की सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए लाया गया है. जानकारी और एड सेक्शन पेज के लेफ्ट साइड में देख सकते हैं.

जानकारी में क्या होगा?

इस जानकारी में ये बताया जाएगा कि पेज को कब बनाया गया था और उसका प्राइमरी लोकेशन क्या है और उसे कहां से मैनेज किया जाता है. वहीं कितने लोग उस पेज को किन किन देशों से मैनेज करते हैं इस बात की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी. बता दें कि इस फीचर की शुरूआत 6 सितंबर 2018 से हो सकती है. फेसबुक ने कहा कि, पेज की जानकारी के साथ उस व्यक्ति का लोकेशन, उसका प्रोफाइल और डिवाइस कनेक्शन की भी जानकारी आएगी. हालांकि नया प्रोफाइल बनाने पर फेसबुक लोकेशन की जानकारी साझा नहीं कर पाएगा.

हालांकि पेज मैनेज कर रहे यूजर की पर्सनल जानकारी को लेकर फेसबुक ने कहा है कि जब तक यूजर नहीं चाहेगा की उसकी जानकारी को शेयर किया जाएगा तब तक हम ऐसा कदम नहीं उठा पाएंगे. वहीं फेसबुक ने इस बात की भी जानकारी दी है कि अगर किसी यूजर को सेफ्टी और प्राइवेसी को लेकर संदेह होगा तो वो फेसबुक से अपनी लोकेशन और जानकारी को छुपाने का रिक्वेस्ट कर सकता है.

बता दें कि फेसबुक जल्द ही उन पेज के एडमिन्स को वेरिफाई करना शुरू करेगा जिनके साथ यूएस बेस्ड यूजर्स ज्यादा जुड़े हुए हैं. वहीं फेसबुक पेज एडमिन को उनका अकाउंट सिक्योर करने के लिए दो फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी देगा. वहीं इस कदम को फेक न्यूज से लड़ने को लेकर भी देखा जा रहा है. जहां अब कोई भी पेज अगर फेक न्यूज फैलाता है या उसका प्रचार करता है तो उसके खिलाफ एक्शन के अलावा ये भी पता लगाया जा सकता है उस पेज को कौन मैनेज कर रहा है, एडमिन कौन है और उसका लोकेशन कहां का है. फीचर के आने के बाद एक बात तो तय है कि फेक न्यूज पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget