एक्सप्लोरर

Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध कंटेंट को लेकर किया नए टूल का एलान, थर्ड पार्टी की मदद से अब आपके कंटेंट की होगी जांच

फेसबुक ने इसका एलान कंपनी के वीपी ऑफ इंटीग्रिटी यानी की गाय रोजन और कंपनी के न्यूज फीड इंटीग्रिटी हेड टेसा लायंस की मौजूदगी में की. अपने कम्यूनिटी स्टैंडर्ड में फेसबुक ने एक नए सेक्शन को रोलआउट किया है जहां यूजर्स कंपनी के जरिए बनाए गए नए अपडेट को हर महीने ट्रैक कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कई सालों से फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद संदिग्ध कंटेंट को लेकर दिक्कतों का सामना कर रहा है. इसलिए फेसबुक साल 2016 से ''रिमूव, रिड्यूस और इंफॉर्म'' वाली योजना का इस्तेमाल कर रहा है. इसकी मदद से उन कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा फैलने से रोक दिया जाता है जो फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करती है. वहीं इन कंटेंट को लेकर यूजर्स को अधिक जानकारी भी दी जाती है. जिससे उन्हें ये पता चल सके कि उन्हें क्या क्लिक करना है, क्या पढ़ना है और कौन से ऐसे कंटेंट को शेयर करना है. अब फेसबुक ने इसी को लेकर कुछ और अपडेट्स और अपनी रणनीति का एलान किया है. फेसबुक ने इसका एलान कंपनी के वीपी ऑफ इंटीग्रिटी यानी की गाय रोजन और कंपनी के न्यूज फीड इंटीग्रिटी हेड टेसा लायंस की मौजूदगी में की. यहां कई छोटे पत्रकार भी मौजूद थे. तो चलिए तीनों फीचर के बारे में जानते हैं. फेसबुक ने कहा है कि वो अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक न्यूज से लड़ना चाहता है और इसी को देखते हुए उसने कई देशों में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकर्स के साथ साझेदारी की है जो निष्पक्षीय फैक्ट चेकिंग नेटवर्क से आते हैं और फेक न्यूज को पहचानने में मदद करते हैं. 1. रिमूव (Remove) अपने कम्यूनिटी स्टैंडर्ड में फेसबुक ने एक नए सेक्शन को रोलआउट किया है जहां यूजर्स कंपनी के जरिए बनाए गए नए अपडेट को हर महीने ट्रैक कर सकते हैं. वहीं फेसबुक ने भी ग्रुप्स के लिए नया ग्रुप क्वालिटी फीचर लॉन्च किया है. इसकी मदद से कई ऐसे कंटेंट को हटाया जाएगा जो कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करते हैं. इसके लिए फेसबुक ग्रुप एडमिन्स को अधिकार दे रहा है जहां वो समुदाय मानक नीतियों के उत्तरदायी होंगे. रोजन और लायंस ने कहा कि, '' हम ग्रुप पर नजर रख रहे हैं तो वहीं ये भी देख रहे हैं कि कौन नियम तोड़ रहा है और तो वहीं कौन क्या पब्लिश कर रहा है. इसी की बदौलत हम ये सोचेंगे कि उनपर कारवाई करनी है या नहीं.'' रिड्यूस (Reduce) भले ही फेसबुक आपके कंटेंट को नीतियो का उल्लंघन करने के मामले में न हटाए लेकिन हां वो आपकी पोस्ट की रीच को काफी कम कर सकता है जिससे वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाएगा. इसके लिए फेसबुक ने बाहर के कुछ एक्सपर्ट्स की मदद लेने की योजना बनाई है. यहां थर्ड पार्टी फैक्ट चेकर्स की मदद ली जाएगी. ये फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम में 45 सर्टिफाई फैक्ट चेकिंग पार्टनर्स मौजूद है जो 24 भाषाओं में कंटेंट के रिव्यू करेंगे. इन कंटेंट की पहुंच को रोकने के लिए फेसबुक ग्रुप्स के रीच को भी कम करने जा रहा है. इसके लिए फेसबुक 'क्लिक गैप' सिग्नल का इस्तेमाल करने जा रहा है जहां आपको न्यूज फीड में वहीं खबरें सबसे ऊपर दिखेंगी जिनका कंटेंट काफी अच्छा होगा तो वहीं वो खबरें सबसे नीचें होंगी जिनका कंटेंट सबसे खराब होगा. 3. इंफॉर्म (Inform) फेसबुक न्यूज फीड कंटेक्स्ट बटन को इमेज के लिए एक्सपैंड कर रहा है जहां इसे भी थर्ड पार्टी फैक्ट चेकर्स के जरिए रिव्यू किया जाएगा. वहीं न्यूज फीड कंटेक्स्ट बटन ट्रस्ट इंडिकेटर्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इस फीचर को पिछले साल ही अप्रैल के महीने में लॉन्च किया जा चुका है. यानी की अगर कोई गलत कंटेंट वाला इमेज है तो उसपर अब आपके पास ये मैसेज आ जाएगा कि ये गलत फोटो है और इसे फैक्ट चेकर्स के जरिए रिव्यू किया जा चुका है. नोट: अगर आप अपने कंटेंट के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो वहीं अगर आपके भी कुछ सवाल हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं. https://www.facebook.com/help/publisher/182222309230722

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी

वीडियोज

मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget