एक्सप्लोरर

जियो के होश उड़ाने आई ये कंपनी, महज 17 रुपये/महीना की दर पर देगी इंटरनेट सर्विस!

नई दिल्लीः बाजार में रिलायंस जियो ने डेटा के क्षेत्र में जंग छेड़ दी है. सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच एक-दूसरे को टक्कर देने की होड़ मची हुई है. 1 अप्रैल से जियो अपनी सेवाओं के लिए यूजर्स से पैसे लेगा. लेकिन इन सबके बीच ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है. अब जल्द एक और कंपनी यूजर्स को तकरीबन 17 रुपये हर महीने की दर पर डेटा देने वाली है.

कनाडा की मोबाइल हैंडसेट मेकर कंपनी डेटाविंड 200 रुपये में साल भर के लिए इंटरनेट डेटा का प्लान पेश करने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी की अपने दूरसंचार सेवा कारोबार में 100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की है, जिसे वह लाइसेंस मिलने के बाद पहले छह महीनों में निवेश करेगी. सस्ते स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए जानी जाने वाली कंपनी डेटाविंज ने देश में नेटवर्क सर्विस प्रोवआइडर बनने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. यह लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी डेटा सर्विसेज और टेलीनेटवर्क सर्विसेज की पेशकश कर सकेगी.

हालांकि यह कंपनी भारत में अपनी सेवा किसी मौजूदा टेलिकॉम कंपनी के साथ पार्टनरशिपिंग के साथ ही दे सकेगी.

कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, 'एक महीने के भीतर हमें लाइसेंस मिलने की उम्मीद है. डेटाविंड कारोबार शुरू करने के लिए पहले छह महीने में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी. कंपनी का ज्यादा ध्यान डेटा सर्विस पर होगा.'

उन्होंने कहा कि हम 20 रुपये महीना या उससे कम कीमत पर ये सेवा देंगे. जिया का जिक्र करते हुए तुली ने कहा, 'जियो का 300 रुपये का प्लान केवल उनके लिए बेहतर है, जो हर माह 1,000-1,500 रुपये खर्च कर सकते हैं. ऐसे लोगों की संख्या केवल 30 करोड़ है बाकी की जनता हर महीने मात्र 90 रुपये खर्च करती है और उनके लिए यह सस्ता नहीं है.

तुली ने कहा, एक साल का इंटरनेट 200 रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget