एक्सप्लोरर

Comparison: Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5A में से कौन बेहतर?

ये एक कंप्लीट स्मार्टफोन है जो आपको फास्ट परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा देगा. रेडमी 5A मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से बना हुआ है जो थोड़ा बहुत रेडमी 4A की तरह ही है.

नई दिल्ली: शाओमी रेडमी 5A को पहले ही कंपनी द्वारा 'देश का स्मार्टफोन' कहा जा चुका है तो वहीं मार्च के महीने में ये स्मार्टफोन बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन का भी खिताब जीत चुका है. इस बजट स्मार्टफोन की अगली सेल 24 मई को 12 बजे से शुरू होगी. रेडमी 5A की कीमत 5,999 रूपये रखी गई है जिसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. तो वहीं 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रूपये हैं. शाओमी रेडमी 5A तीन वेरिएंट में आया है- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, कीमत 7,999 रूपये, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज- कीमत 8,999 रूपये. 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, कीमत 10,999 रूपये. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रेडमी 5A और रेडमी 5 में से आपके लिए कौन सा फोन बेहतर है.

शाओमी रेडमी 5A फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी 5A एक बजट स्मार्टफोन है जिसे भारतीय ग्राहकों को देखकर बनाया गया है. ये एक कंप्लीट स्मार्टफोन है जो आपको फास्ट परफॉर्मेंस, और बेहतरीन कैमरा देगा. रेडमी 5A मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से बना हुआ है जो थोड़ा बहुत रेडमी 4A की तरह ही है. आपको बता दें कि जो लोग इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा को खोज रहे हैं उनके लिए थोड़ी मायूसी है क्योंकि फोन में ऐसा कोई फीचर नहीं है.

वहीं अगर हम फोन के स्पेसिफिकेन्स की बात करें तो रेडमी 5A में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है. स्क्रीन एक स्टैंडर्ड साइज का है जो 16:9 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. रेडमी 5A में क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 425 प्रोसेसर है. आपको बता दें कि अगर आप गेमिंग खेलना पसंद करते हैं तो ये डिवाइस हेवी ग्राफिक्स के लिए नहीं बना है और बीच में आपका डिवाइस लैग कर सकता है.

रेडमी 5A एक्सपैंडबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है जो आप माइक्रों एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. वहीं फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई जो दो दिनों तक चलेगी. कैमरे की अगर बात करें तो रेडमी 5A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर कैमरा दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर और पीडीएएफ पर काम करता है. कैमरे की मदद से आप दिन की रोशनी में डिटेल्ड फोटो ले सकते हैं तो वहीं फोन का कैमरा लो लाइट में उतना कमाल नहीं दिखा पाता.

रेडमी 5 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 5 की अगर बात करें तो फोन में 5.7 इंचा का HD+ स्क्रीन दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन का डिजाइन मेटल यूनीबॉडी है जिसका वजन काफी कम है. फोन के अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके लिए हमें स्नैपड्रैग्न 450 का शुक्रियाअदा करना चाहिए जो फोन को हाई स्पीड देता है. फोन लंबे वक्त तक अच्छा चलता है और बीच में फ्रीज नहीं होता. फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है.

शाओमी रेडमी 5 में डुअल कैमरा दिया गया है जो 12 और 5 मेगापिक्सल के कॉमबिनेशन के साथ आता है. कैमरे में एलईडी की भी सुविधा दी गई है. कैमरा फास्ट है जो ऑटोफोकस को तुरंत ले लेता है. रेडमी 5 और रेडमी 5A दोनों कंपनी के MIUI 9 पर काम करते हैं. तो वहीं दोनों में एंड्रॉयड नॉगट 7.1.2 दिया गया है.

तो फीचर्स को देखने के बाद एक बात तो तय है कि अगर आप फोन में फिंगरप्रिंट की सुविधा देख रहें तो आप रेडमी 5 ले सकते हैं. तो वहीं अगर आप कम बजट में अच्छे स्टोरेज वाला फोन लेना चाहते हैं तो आप रेडमी 5A को अपना बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget