एक्सप्लोरर

मार्च 2018 तक BSNL ला रहा है 5G सर्विस , मिलेगी 10Gbps तक स्पीड

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अगली यानी 5वीं जेनरेशन 5G सेवाओं का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक शुरू करने वाली है.

नई दिल्लीः पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अगली यानी 5वीं जेनरेशन 5G सेवाओं का फील्ड परीक्षण मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक शुरू करने वाली है. कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 5G को लेकर नोकिया से बातचीत हुई है. अब हम अपनी जरूरतों के बारे में उन्हें बताएंगे और उसके बाद फील्ड परीक्षण होगा. यह इस साल के आखिर से पहले शुरू होना चाहिए. सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने 5G सेवाओं के लिए जरूरी उपकरणों के लिए लार्सन एंड टुब्रो और एचपी से बातचीत शुरू की है. कंपनी ने 5G तकनीक को लेकर नेटवर्क कंपनी कोरियंट के साथ समझौता किया है जिसके तहत कोरियंट और बीएसएनएल 5G सेवाओं के लिए नेटवर्क ढांचे व सेवा मजबूत बनाएंगे.

श्रीवास्तव ने कहा कि कोरियंट के साथ समझौता केवल एक्पर्ट पार्टनरशिपिंग है. इसमें कोई वाणिज्यिक पहलू नहीं है. हम शुरुआती चरण में हैं. उन्होंने कहा कि 5G नेटवर्क की स्पीड 4G वाले नेटवर्क की तुलना में बहुत अधिक होगी और इसमें उसके 4G और 3G नेटवर्क का इस्तेमाल होगा. उन्होंने कहा कि देश में बीएसएनएल के पास सात लाख किलोमीटर से भी अधिक का सबसे लंबा आप्टिकल फाइबर नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल हाईस्पीड डैटा उपलब्ध कराने में किया जा सकता है. कोरियंट के सीईओ शायगन खेरादपिर ने कहा कि कंपनी 5G में अपनी विशेषज्ञता बीएसएनएल के साथ साझी करेगी.

5G तकनीक के आने से मिलने वाली डेटा स्पीड 10Gbps होगी जिससे सेकेंडों में फाइल डाउनलोड की जा सकेगी. हालांकि अभी बीएसएनएल 4G सर्विस भी नहीं शुरु कर सकी है ऐसे में कंपनी की 5G सेवा शुरु होने का इंतजार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget