एक्सप्लोरर

Jio Effect: टेलीनॉर इंडिया को खरीदेगा भारती एयरटेल

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल जल्द ही नॉर्वे की टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर के इंडिया ऑपरेशन को खरीदने जा रही. माना जा रहा है कि एयरटेल का ये कदम रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए उठाया जा रहा है. कंपनी के एक बयान के अनुसार भारती एयरटेल टेलीनॉर इंडिया को सात सर्कल में खरीदेगी. इन सर्कल्स में आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), उत्तर प्रदेश (पूर्व) और असम शामिल हैं. भारत में टेलीकॉम की कुल 19 सर्कल्स हैं.

इस बड़े कदम के बाद एयरटेल इन सात सर्कल्स में अपनी रेंज को काफी बढ़ा सकती है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये डील 7000 हजार करोड़ रुपए में हो सकती है. टेलीनॉर खरीद के बाद एयरटेल का दायारा देश में काफी बढ़ जाएगा जिसकी वहज से ग्राहकों को सीधा फायदा होगा. इस बड़ी डील के बाद एयरटेल को 1800 मेगाहर्ट्ज में 43.4 मेगाहर्ट्ज एडिशनल स्‍पेक्‍ट्रम भी मिलेगा.

एयरटेल की तरफ से कहा गया, ‘टेलीनॉर साउथ एशिया इनवेस्टमेंट्स प्रा. लिमिटेड के साथ टेलीनॉर इंडिया कम्युनिकेशंस प्रा. लिमिटेड के विलय का पक्का समझौता हुआ है.’ टेलीनॉर ने भी इस समझौते की पुष्टि की है और कहा है इस सौदे के एक साल में पूरा होने की उम्मीद है.

एयरटेल देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है. उसके करीब 29 करोड़ ग्राहक हैं और दूरसंचार क्षेत्र के 33 प्रतिशत बाजार पर उसका कब्जा है. अधिग्रहण के बाद टेलीनॉर इंडिया के स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, संचालन और कर्मचारियों के साथ ही 4.40 करोड़ ग्राहक भी उसके साथ जुड़ जायेंगे. कंपनी ने कहा है कि जब तक सौदा पूरा नहीं होता है तब तक टेलीनॉर इंडिया का संचालन और सेवायें सामान्य तरीके से काम करती रहेंगी.

भारतीय एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिये मिलने वाले स्पेक्ट्रम से एयरटेल के स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो का और विस्तार होगा. टेलीनॉर समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिगवे ब्रेके ने समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘हमारे भारतीय कारोबार के लिए समाधान की तलाश करना हमारी प्राथमिकता में था और एयरटेल के साथ हमारे समझौते को लेकर हम प्रसन्न हैं. भारत से निकलने का हमारा निर्णय हल्के फुल्के ढ़ंग से नहीं लिया गया बल्कि इसके लिये काफी सोचा समझा गया है ’

टेलीनॉर ने वर्ष 2008 में भारतीय बाजार में कदम रखने की घोषणा की थी. कंपनी ने कहा है कि वर्ष 2017 की पहली तिमाही से टेलीनॉर इंडिया को बिक्री वाली संपत्ति के तौर पर माना जायेगा और टेलीनॉर समूह की वित्तीय रिपोर्टिंग में इसे शामिल नहीं किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget