एक्सप्लोरर

Jio Effect: एयरटेल का बड़ा ऐलान, देशभर में रोमिंग हुई फ्री

नई दिल्लीः पहली अप्रैल से एय़रटेल के 27 करोड़ ग्राहकों को अब देश भर में कहीं से भी कहीं कॉल करने पर कोई रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा. डाटा के इस्तेमाल पर भी रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा.

यही नहीं आने वाली कॉल और एसएमएस भी मुफ्त होगी. समझा जाता है कि जियो के देश भर में पूरी तरह से मुफ्त कॉल के मद्देनजर ही एयरटेल ने ये कदम उठाया है. दूसरी ओर वोडाफोन पहले ही इनकमिंग कॉल पर रोमिंग खत्म कर चुका है. भारती एयरटेल ने ये भी कहा है कि विदेश यात्रा पर उसकी सेवाओं के इस्तेमाल में भी सहूलियत होगी.

पुरानी टेलिकॉम कंपनियों ने ये कदम रिलायंस जियो के ताजा ऐलान के मद्देनजर उठाया है जिसमें पहली अप्रैल से मुफ्त डाटा भले ही खत्म कर दी गयी हो, लेकिन हर तरह के क़ॉल को पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है. जियो ने एक साल की विशेष योजना के तहत 303 रुपये की मासिक शुल्क पर डाटा देने की भी बात कही है जिसमें एक जीबी डाटा की कीमत करीब 10 रुपये पड़ेगी.

कंपनी के एमडी और सीईओ गोपाल विट्ठल का कहना है कि नेशनल रोमिंग की व्यवस्था खत्म कर देने से पूरा देश एक लोकल नेटवर्क बन जाएगा जहां कहीं से भी कहीं कॉल करने को लेकर कोई हिचकिचाहट नहीं होगी. डाटा के साथ भी कुछ ऐसी ही बात होगी.

इंटरनेशनल रोमिंग को लेकर एयरटेल का कहना है कि पहली अप्रैल से विदेश यात्रा के समय मोबाइल बिल को लेकर कोई चिंता करने की जरुरत नही होगी. कंपनी पहले ही 1 दिन, 10 दिन और 30 दिन का पैक लॉन्च कर चुकी है. अब नयी व्यवस्था में जैसे ही ग्राहक के इस्तेमाल की कीमत एक दिन के पैक के बराबर पहुंचेगी, वैसे ही बिल में एक दिन के पैक के बराबर की कीमत जुड़ जाएगी. ये सुविधा बगैर पैक खरीदे मिलेगी. अभी ये होता है कि अगर आपने पैक नहीं लिया है और मौजूदा सेवा पर ही रोमिंग का इस्तेमाल करना शुरु कर देते हैं तो आपका बिल काफी ज्यादा बढ़ जाता है.

नयी व्यवस्था का फायदा कैसे होगा, इसे अमेरिका के उदाहरण से समझा जा सकता है. अमेरिका के लिए एक दिन का पैक 649 रुपये में उपलब्ध है. यदि कोई बिना पैक खरीदे अमेरिका गया और रोमिंग का इस्तेमाल करते हुए 649 रुपये पर उसका बिल पहुंचा तो तुरंत उसे पैक का फायदा मिल जाएगा. इस पैक में उसका इनकमिंग और एसएमएस फ्री होगा. साथ ही 100 मिनट का आउटगोइंग कॉल अमेरिका और भारत में कर सकेंगे. यही नहीं 300 एमबी डाटा भी मिलेगा. इसी तरह सिंगापुर में बगैर पैक के जैसे ही सेवा की कीमत 499 रुपये पर पहुंचेगी, एक दिन के पैक का फायदा मिलने लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget