एक्सप्लोरर

लॉन्च हुआ Aadhaar Pay एपः जानें इससे जुड़ी 10 बातें

नई दिल्लीः सरकार के देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के सबसे नए बैंक IDFC Bank ने पहला आधार पे लॉन्च किया है. इस एप के जरिए खरीददार बिना स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन के साथ कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकेंगे. आज हम आपको इस एप से जुड़ी 10 बड़ी बातें बता रहे हैं जो आपको जरुर जाननी चाहिए.

  1. गूगल प्ले स्टोर से जाकर ये एप डाउनलोड करना होगा साथ ही वैलिड आईडी के साथ आपको जरुरी जानकारियां भरनी होगी.
  2. मर्चेंट के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए, इस स्मार्टफोन पर आईडीएफसी बैंक का विशेष एप डाउनलोड किया जाएगा, साथ ही फोन को एक छोटे से बॉयोमैट्रिक सेंसर से जोड़ाना होगा.
  3. कस्टमर्स को जब भुगतान करना होगा तो दुकानदार के मोबाइल फोन पर अपना आधार नंबर और सामान की कीमत पंच करने होंगे,इसके बाद सेंसर पर अपना अपना अंगूठा लगाना होगा.
  4. पहचान साबित होगी और जैसे ही ऐसा होगा, भुगतान पूरा हो जाएगा, भुगतान पूरा होते ही आपके मोबाइल नंबर पर सूचना आ जाएगी कि तय राशि आपके बैंक खाते से निकाली गयी है.
  5. सुविधा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक का आईडीएफसी बैंक में खाता होना जरुरी नहीं है, लेकिन व्यापारी का खाता होना चाहिए.
  6. इस समय एक बार में आधार पे के जरिए 10 हजार रुपये तक खरीदारी की जा सकती है.
  7. इस एप के जरिए ट्रांजैक्शन पर ना तो ग्राहक को कोई पैसा देना है और ना ही व्यापारियों के मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर के रुप में पैसे कटेंगे. वहीं डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर देना होता है.
  8. इसमें सबसे बड़ा कैच ये हैं कि इंटरनेट कनेक्शन होने पर ही इस एप के जरिए ट्रांजैक्शन हो सकेगा.
  9. इस प्रक्रिया में 12 अंकों वाला विशिष्ट पहचान आधार पूरी तरह से सुरक्षित है, लिहाजा इसका इस्तेमाल कर भुगतान करने में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए.
  10. आईडीएफसी बैंक ने आधार पे को लेकर तीन महीने पहले पायलट परियोजना शुरु की थी, 16 राज्यों के 1500 दुकानदारों के यहां पायलट योजना कामयाब रही जिसके बाद ही आधार पे औपचारिक तौर पर लॉन्च की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget