एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का DeepFake Video शेयर कर बुरा फंसे Elon Musk, जमकर हो रही है आलोचना

Elon Musk DeepFake Video: अरबपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डीपफेक वीडियो को शेयर किया है, जिसके बाद से उनकी आलोचना हो रही है.

Elon Musk DeepFake Viral Video: अरबपति एलन मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डीपफेक वीडियो को शेयर किया है. इसके बाद से एलन मस्क की जमकर आलोचना हो रही है. मस्क ने शुक्रवार शाम को कमला हैरिस का डीपफेक वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में किसी और ने वॉयस ओवर किया हुआ है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बारे में अपमानजनक बातें कही गई हैं. लेकिन एडिट होने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये सब कमला हैरिस ने बोला है. 

कमला हैरिस का एडिटेड वीडियो सबसे पहले @MrReaganUSA अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसे "पैरोडी" बताया था. लेकिन मस्क ने बिना किसी डिस्क्लेमर के “This is amazing” लिखकर फिर से पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पोस्ट को लाखों बार रीपोस्ट और लाइक किया जा चुका है. 

मस्क की हो रही है जमकर आलोचना

एक्स पर एलन मस्क के 192 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बड़ा नाम होने की वजह से करोड़ों लोग मस्क को फॉलो करते हैं. जब उन्होंने ये कमला हैरिस का एडिटेड वीडियो डिस्क्लेमर के पोस्ट किया तो यूजर्स ने उनपर डीपफेक को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाएं हैं. याद दिला दें कि मस्क ने कुछ समय पहले ही रिपब्लिकन उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को समर्थन देने की बात कहे चुके हैं. इसके तुरंत बाद ही पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर हत्या की कोशिश की गई थी.

कमला हैरिस की प्रवक्ता ने दिया जवाब

कमला हैरिस की प्रवक्ता मिया एहरनबर्ग की तरफ से एसोसिएटेड प्रेस को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि, हमारा मानना ​​है कि अमेरिकी लोग वास्तविक स्वतंत्रता, अवसर और सुरक्षा चाहते हैं, जो उपराष्ट्रपति हैरिस दे रही हैं, ना कि एलन मस्क एवं डोनाल्ड ट्रंप के नकली, हेरफेर कर फैलाए गए झूठ. बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि कैसे एआई द्वारा छवियों, वीडियो या ऑडियो क्लिप का उपयोग मजाक उड़ाने और ऐसे समय में राजनीति में गुमराह करने के लिए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Upcoming Smartphones: धमाकेदार डिजाइन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget