एक्सप्लोरर

लोगों को निशाना बना रहे हैं साइबर हैकर्स, नए साल में फ्रॉड से बचने के लिए अपने फोन में जरूर करें ये काम

आजकल साइबर क्राइम के मामलों में तेज इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में नए साल में ये सावधानियां अपनाकर आप हैकिंग जैसे साइबर क्राइम से खुद को बचा सकते हैं.

देश में आए दिन साइबर क्राइम के मामलों की जानकारी सामने आती रहती है. साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. कई मामलों में साइबर जालसाज लोगों के फोन में मालवेयर वाली फाइल इंस्टॉल कर उनके बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. ऐसे में स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप नए साल में खुद को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सकते हैं.

अतिरिक्त सुरक्षा पर दें ध्यान

नए साल में अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले अपने फोन को फेस आईडी, फिंगरप्रिंट या पिन कोड से लॉक करें. चोरी की स्थिति में यह बेहद काम आता है. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी चालू किया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर रहें सावधान

नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर ऑफर्स और गिफ्ट्स वाली पोस्ट की भरमार होती है. ऐसी पोस्ट से इंगेज करते समय हमेशा सावधान रहें. कई बार स्कैमर्स गिफ्ट या स्कीम का लालच देकर लोगों को शिकार बनाने की कोशिश में रहते हैं. संदिग्ध लगने वाली किसी भी पोस्ट पर क्लिक न करें. न ही अपने इनबॉक्स में आए किसी भी संदिग्ध बधाई मैसेज या मेल को ओपन करें. इससे आपका डेटा उड़ सकता है. 

ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें ऐप्स

कई लोग नए साल पर नया रेजॉल्यूशन लेते हैं. इस पर नजर रखने के लिए वो मोबाइल ऐप्स का सहारा लेते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा ऐप्स ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें. इससे आप मलेशियस ऐप्स डाउनलोड करने से काफी हद तक बच जाएंगे.

पुरानी ऐप्स अनइंस्टॉल कर दें

अपने फोन से पुरानी या ऐसी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें, जिन्हें आप यूज नहीं कर रहे हैं. अगर आपके यूज वाली कोई ऐप पुरानी हो गई है तो उसे अपडेट जरूर कर लें. इससे इनमें लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल हो जाती हैं और इनसे डेटा लीक का खतरा थोड़ा कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें-

iPhone में फ्री में उठा सकेंगे YouTube प्रीमियम का मजा, इस ट्रिक से बैकग्राउंड में चलेगा Audio

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget