एक्सप्लोरर

Digital Detox Initiative: गैजेट्स बिगाड़ रहे मेंटल हेल्थ, सरकार हुई परेशान, शुरू की ये मुहिम

Social Media Control: डिजिटल डीटॉक्स प्रोग्राम के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सेंटर खोले जाएंगे. इनकी मदद से लोगों को टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करना और रिश्तों की अहमियत समझाई जाएगी.

Social Media Control: सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. समय-समय पर सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को इस्तेमाल कम करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता रहता है. अब कर्नाटक सरकार ने डिजिटल डीटॉक्स (Digital Detox) की एक मुहीम शुरू करने का ऐलान किया है. इसके जरिए डिजिटल वर्ल्ड में बहुत ज्यादा समय बिताने के खतरों को लेकर लोगों को आगाह किया जाएगा. साथ ही गेमिंग को लेकर भी स्वस्थ माहौल तैयार करने की कोशिश की जाएगी. डिजिटल डीटॉक्स की इस मुहीम में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा. 

गेमिंग और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा 

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बताया कि डिजिटल डीटॉक्स की यह मुहीम ऑल इंडिया गेम डेवलपर्स फोरम (AIGDF) के सहयोग से शुरू की जाएगी. इसमें गेमिंग और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा. राज्य के आईटी मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड में ज्यादा समय बिताने से कई तरह के नुकसान हो रहे हैं. इसलिए गेमिंग के लिए एक जिम्मेदार माहौल तैयार करने की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है. 

युवाओं में मेंटल हेल्थ इश्यू बढ़ रहे 

गेफएक्स 2024 (GAFX 2024) के दौरान बोलते हुए प्रियंक खड़गे ने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के जिम्मेदार इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहते हैं. डिजिटल यूज बढ़ने की वजह से युवाओं में मेंटल हेल्थ इश्यू और रिश्तों की अहमियत न समझने की समस्याएं सामने आ रही हैं. लोग डिजिटल वर्ल्ड पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं. टेक्नोलॉजी ने हर किसी की जिंदगी में गहराई तक पकड़ बना ली है. युवाओं में स्क्रीन से जुड़े रहने की आदत विकसित हो चुकी है. 

टेक्नोलॉजी का जरूरत से ज्यादा हो रहा इस्तेमाल

खड़गे ने कहा कि तकनीक ने सुविधाओं का दायरा बढ़ा दिया है. लोग सुविधाओं की इस गिरफ्त में फंस चुके हैं. टेक्नोलॉजी के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से बुरे असर सामने आ रहे हैं. कर्नाटक सरकार इसके लिए एआईजीडीएफ और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS) के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देगी.

डिजिटल वेलनेस को बढ़ावा दिया जाएगा

पिछले साल सरकार ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (Meta) के साथ मिलकर ऑनलाइन सेफ्टी के लिए स्टूडेंट्स और टीचर्स को ट्रेनिंग देने का फैसला किया था. इसमें उन्हें सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल और अपने खाली समय के बेहतर इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है. सरकार के मुताबिक, ऑनलाइन और ऑफलाइन डिजिटल डीटॉक्स सेंटर खोलेगी. उन्हें बताया जाएगा कि कैसे टेक्नोलॉजी के साथ रिश्ते बनाए जाएं. तकनीक की मदद से उन्हें स्क्रीन टाइम का बेहतर इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा. इससे डिजिटल वेलनेस को बढ़ावा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Paytm CEO: कैसे निवेशकों का भरोसा जीतेगी पेटीएम? विजय शेखर शर्मा पर टिकी सबकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget