एक्सप्लोरर

HP के बाद Dell ने भी इंडिया में लॉन्च किए AI Laptops, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Dell Laptops: डेल ने इंडिया में चार नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं, और ऐसा पहली बार है कि डेल ने एआई टेक्नोलॉजी के साथ कोई लैपटॉप लॉन्च किया हो. आइए हम आपको इन लैपटॉप्स के बारे में बताते हैं.

HP Laptop: HP ने हाल ही में अपने दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च किए थे, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी से लैस थे. अब डेल ने भी पहली बार एआई फीचर्स वाले लैपटॉप को इंडिया में लॉन्च किया है. डेल ने भारत में कुल 4 नए लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं, जिनमें Dell XPS 14 (9440), XPS 16 (9640), Alienware M16 R2 और Inspiron 14 Plus (7440) का नाम शामिल हैं. आइए हम आपको इन लैपटॉप की कीमत, एआई फीचर्स और अन्य तमाम स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

नए लैपटॉप्स की कीमत

डेल के नए लैपटॉप्स की कीमत 1,99,990 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में यूज़र्स को Dell XPS 14 (9440) मिलेगा. वहीं, Dell XPS 16 (9640) की कीमत 2,99,990 रुपये से शुरू होती है. कंपनी इन दोनों मॉडल्स को 25 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी. डेल द्वारा इंडिया में लॉन्च किए गए तीसरे लैपटॉप का नाम Alienware m16 R2 है, जिसकी कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है और इसे 9 अप्रैल से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा. डेल के चौथे नए लैपटॉप का नाम Inspiron 14 Plus (7440) है, जिसकी कीमत 1,05,999 रुपये है. इस लैपटॉप की लॉन्च होते ही शुरू हो चुकी है.

Dell XPS 14 और 16 लैपटॉप के फीचर्स

Dell XPS 14 में 14 इंच की डिस्प्ले मिलती है और Dell XPS 16 में 16 इंच की स्क्रीन मिलती है. ये दोनों लैपटॉप OLED InfinityEdge डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए इंटेल का Intel Core Ultra 9 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है, जो अपने साथ ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स कार्ड भी लेकर आता है. इन दोनों लैपटॉप में एआई फीचर्स दिए गए हैं. इन लैपटॉप में मौजूद एआई फीचर्स की मदद से आप किसी काम को करते वक्त किसी सवाल का जवाब तुरंत ढूंढना, या रोज करने वाले कामों की लिस्ट तैयार करना जैसे कई कास कर सकते हैं. इन दोनों लैपटॉप्स में वीडियो कॉलिंग के लिए एक वेबकैम भी दिया गया है, जो FHD 1080p सपोर्ट के साथ आता है.

Dell Alienware M16 R2 लैपटॉप के फीचर्स

इस लैपटॉप में 16 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है. प्रोसेसर के लिए इसमें भी इंटेल के Core Ultra 9 185H चिप का इस्तेमाल किया गया है. इस लैपटॉप में ग्राफिक्स वाली चीजों को हैंडल करने के लिए NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है. इस लैपटॉप में भी वीडियो कॉलिंग के लिए एक वेबकैम भी दिया गया है, जो FHD 1080p सपोर्ट के साथ आता है.

Dell Inspiron 14 Plus के फीचर्स

इस लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2.2K रेजॉल्यूशन वाला एक डिस्प्ले दिया गया है. यह लैपटॉप भी इंटेल के इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ आता है. इस लैपटॉप में भी कंपनी ने एआई फीचर्स दिए हैं. कंपनी के मुताबिक इस लैपटॉप ने कई 15 MIL-STD-810H टेस्ट पास किए हैं. इसका मतलब है कि यह लैपटॉप ज्यादा और कम दोनों तरीकों के तापमान में आसानी से काम कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Fraud: इन 3 मैसेज पर भूलकर भी न करें क्लिक, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget