एक्सप्लोरर

OpenAI पर लगे बड़े आरोप, भारत में बढ़ सकती है मुश्किल, दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस भेजकर मांग लिया जवाब

समाचार एजेंसी ANI ने OpenAI के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर एक मुकदमा दायर किया है. अब संगीत कंपनियां भी इसमें शामिल होना चाहती हैं. इसे लेकर कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी से जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी OpenAI को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने OpenAI को इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री (IMI) की एक याचिका का जवाब देने को कहा है. OpenAI के खिलाफ समाचार एजेंसी ANI ने भी कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया हुआ है. IMI भी अब इसमें शामिल होना चाहती है. इसे लेकर हाई कोर्ट ने अमेरिकी कंपनी से जवाब मांगा है. आइए पूरा मामला जानते हैं. 

OpenAI पर क्या आरोप लगे हैं?

ANI ने अपने मुकदमे में कहा है कि OpenAI ने अनुमति लिए बिना अपने ChatGPT मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए उसके कंटेट को यूज किया है. IMI ने भी अमेरिकी कंपनी पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. IMI कई बड़े बॉलीवुड लेबल जैसे टी-सीरीज, सारेगामा और सोनी म्यूजिक आदि का प्रतिनिधित्व कर रही है. इनका कहना है कि अमेरिकी कंपनी ने AI ट्रेनिंग के लिए इनकी साउंड रिकॉर्डिंग का बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है.

संगीत कंपनियों को है यह चिंता

संगीत कंपनियों को चिंता है कि OpenAI और दूसरी AI कंपनियां इंटरनेट से गाने, लिरिक्स, म्यूजिक कंपोजिशन और साउंड रिकॉर्डिंग निकाल सकती हैं. इससे कॉपीराइट का उल्लंघन होता है. पिछले साल नवंबर में जर्मनी में भी अमेरिकी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था. इसमें भी OpenAI पर अपने AI मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए बिना परमिशन लिए कंटेट यूज करने का आरोप लगा था.

कोर्ट ने कही यह बात

सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि प्रभावित पार्टियाों को अपने मुकदमे अलग दायर करने चाहिए और सभी को ANI के मुकदमे में शामिल नहीं किया जा सकता. मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी. बता दें कि अमेरिका में भी OpenAI के खिलाफ ऐसे मुकदमे चल रहे हैं. द न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई कंपनियों ने OpenAI के खिलाफ मुकदमे दायर किए हुए हैं और मुआवजे के तौर पर अरबों रुपये की मांग कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone SE 3 के मुकाबले इन अपग्रेड्स के साथ आएगा iPhone SE 4, लॉन्चिंग आई नजदीक, जानिए अनुमानित कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget