एक्सप्लोरर

अभी भी समझ नहीं आ रहा कौन सा फोन लें...तो पहले ये खबर पढ़िए फिर कर लेंगे फाइनल

 अपने लिए कौन सा फोन लें ये समझ नहीं आ रहा है तो ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा. सही फोन चुनने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें. 

मोबाइल फोन आज हम सभी की जरूरत बन गया है. इस एक छोटे से डिवाइस से बड़ी से बड़ी कंपनी को संभाला जा सकता है. बाजार में आए दिन नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. इस बीच अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन आपको ये समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा फोन  आपके लिए बेहतर है या किस कंपनी का फोन आपको लेना चाहिए तो ये लेख आज आपकी मदद करेगा. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जो आपको एक अच्छा फोन लेने में मदद करेंगी. एक अच्छा फोन वो है जिसमें आपको बढ़िया बैटरी बैकअप, शानदार कैमरा, अच्छी रैम और बड़ा स्टोरेज विकल्प मिलें. 

ये है सबसे महत्वपूर्ण

कोई भी मोबाइल फोन लेने से पहले जो बात सबसे महत्वपूर्ण है वह है आपका बजट. आपका बजट ही ये तय करेगा कि आप किस तरह का फोन ले सकते हैं. अगर आपका बजट अच्छा है तो आप प्रीमियम कैटेगरी की तरफ जाएं. वहीं, अगर बजट औसत किस्म का है तो आप सस्ते स्मार्टफोन ले सकते हैं.

मोबाइल फोन लेने से पहले ये बात दिमाग में रखें

मोबाइल फोन लेने के पीछे हर किसी का कारण अलग-अलग हो सकता है. लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार भी स्मार्टफोन खरीदते हैं. अगर कोई गेमिंग करने वाला व्यक्ति मोबाइल फोन खरीदना चाहता है तो उसे ऐसा फोन चाहिए जिसका प्रोसेसर अच्छा हो और बैटरी बैकअप दमदार हो. दूसरी तरफ अगर कोई फोटोग्राफी का शौक रखता है तो उसे ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसका कैमरा बेहतर हो और स्टोरीज ऑप्शन जबरदस्त हो. जानिए आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर है.

कैमरा

अगर आपकी आवश्यकता है एक अच्छा कैमरा तो आप ऐसा मोबाइल फोन देखिए जिसमें कंपनी बेहतर कैमरा दे रही हो. यानी उन स्माटफोन ब्रांड को चुने जिनमें आपको अच्छा कैमरा मिल सकता है. जब भी बात अच्छे कैमरे की आती है तो वीवो, ओप्पो और वनप्लस के फोन लोगों की पहली पसंद होते हैं. इन स्मार्टफोन में जबरदस्त कैमरा देखने को मिलता है. वनप्लस के स्मार्टफोन में hasselblad कंपनी का कैमरा इस्तेमाल किया जाता है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी आपको देता है.

स्टोरेज

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जिसमें आपको रैम और स्टोरेज अच्छी मिले तो आप वनप्लस, रियल मी आदि के फोन अपने लिए चुन सकते हैं. 
 इन कंपनियों के स्मार्टफोन में आपको 12gb रैम और 256gb तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन कम कीमत में मिल जाएगा. मोबाइल फोन की रैम जितनी ज्यादा होगी उतना स्मूथ टच आपको ये काम करने पर देगा. ज्यादा रैम उन लोगों को चाहिए होती है जो मोबाइल फोन पर कई काम एक साथ करते हैं.

सिक्योरिटी

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें सिक्योरिटी अच्छी हो तो इसके लिए आप आईफोन की तरफ जा सकते हैं. आई फोन में एंड्रॉयड मोबाइल फोन की तुलना में बेहतर सिक्योरिटी मिलती है और ये आसानी से हैक नहीं होता. जबकि एंड्राइड फोन हैकर्स मिनटों में हैक कर लेते हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदते वक्त उसका डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी भी मायने रखती है. बाजार में इन दिनों कई डिजाइन के स्मार्टफोन आते हैं. मोबाइल फोन की बिल्ड क्वालिटी अगर अच्छी होगी तो ये लंबे समय तक चलेगा और इसके टूटने या ख़राब होने का खतरा कम होगा. बेहतर बिल्ड क्वालिटी आपको बजट रेंज से ऊपर के फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलती है. ध्यान रखें, आपकी आवश्यकता ही ये बताती है कि आपके लिए कौन-सा फोन बेहतर है.

यह भी पढ़ें: बिना OTP के दो फोन में एक साथ चलाएं वॉट्सऐप, तरीका ये है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget