एक्सप्लोरर

Instagram पर अब उम्र छिपाकर एडल्ट कॉन्टेंट देखने वाले बच्चे सावधान! Meta ने उठाया बड़ा कदम

Instagram Teen Account: अब Instagram पर फर्जी उम्र बताकर अकाउंट बनाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि Meta ने AI की मदद से यूजर्स की असली उम्र पता लगाने का सख्त इंतज़ाम किया है.

Instagram Teen Account: अब Instagram पर फर्जी उम्र बताकर अकाउंट बनाना इतना आसान नहीं होगा. खासकर उन बच्चों और टीनएजर्स के लिए जो सोशल मीडिया पर असली उम्र छिपाकर एडल्ट बनना चाहते हैं. दरअसल Meta ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम को और भी ज्यादा सेफ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब Instagram पर उम्र की सच्चाई का पता लगाने के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है.

AI से होगा असली उम्र का खुलासा

Instagram पर अगर कोई यूजर अपनी उम्र 18 साल से ऊपर बताता है, तो अब उस पर नजर रखी जाएगी. AI टेक्नोलॉजी यह समझने की कोशिश करेगी कि क्या यूजर की बताई गई उम्र वाकई उतनी ही है या वह केवल किसी खास कंटेंट तक पहुंचने के लिए अपनी उम्र ज्यादा बता रहा है.

AI यूजर की फोटो, चेहरे के फीचर्स, उसकी एक्टिविटी और ऐप पर बिताए गए समय को देखकर उम्र का अंदाजा लगाएगा. इस बीच अगर Instagram को किसी पर शक होता है, तो वो उस यूजर से फेस स्कैन या उम्र का कोई सरकारी प्रमाण पत्र (Age Proof) मांग सकता है और अगर डॉक्यूमेंट से ये पता चलता है कि यूजर की असली उम्र 18 से कम है तो उसका अकाउंट खुद-ब-खुद टीनेज अकाउंट में बदल दिया जाएगा.

क्या होता है टीनेज अकाउंट?

टीनेज अकाउंट पूरी तरह से प्राइवेट होता है. इसका मतलब ये हुआ कि उस यूजर की प्रोफाइल, फोटो और पोस्ट सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखेंगे, जिन्हें वह जानता है या जिनको उसने फॉलो किया है. इसके अलावा, कोई अनजान व्यक्ति उसे मैसेज भी नहीं भेज सकता. 

Instagram ऐसे अकाउंट्स को सेंसटिव कंटेंट से भी दूर रखता है. झगड़े, हेट स्पीच या कॉस्मेटिक सर्जरी जैसे टॉपिक्स से जुड़े वीडियो और पोस्ट कम दिखाए जाते हैं.  

इतना ही नहीं, अगर कोई टीनएजर दिन में एक घंटे से ज्यादा Instagram पर टाइम बिताता है, तो उसे एक रिमाइंडर भेजा जाएगा और रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक Sleep Mode ऑन हो जाएगा. इस दौरान उसे कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, जिससे नींद पर असर न पड़े.

ऐप स्टोर्स से भी जिम्मेदारी निभाने की मांग

Meta और दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों का मानना है कि बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी सिर्फ उनकी जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए. वे चाहती हैं कि ऐप स्टोर्स भी यूजर की उम्र को वेरिफाई करें. इसका मकसद यह है कि जिन बच्चों की उम्र 13 साल से कम है, वे Instagram या ऐसे किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से न पहुंच पाएं.

बच्चों की सुरक्षा अब टॉप प्रायोरिटी

हाल के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ये आरोप लगते रहे हैं कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं. इस नई AI टेक्नोलॉजी के ज़रिए Meta ने साफ कर दिया है कि अब बच्चों की डिजिटल सेफ्टी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. तो अगर आप या आपके जानने वाले कोई टीनएजर Instagram पर हैं, तो ध्यान रखें, अब झूठ बोलकर Instagram चलाना पहले जितना आसान नहीं रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
सुप्रीम कोर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो कितनी मिलेगी सजा? जान लें नियम
Extension Board Overloading Risk: एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में न चलाएं ये 7 सामान, बढ़ जाता है ओवरलोडिंग का खतरा
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे Social Media पर पोस्ट? इस देश का बड़ा कदम
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget