एक्सप्लोरर

ChatGPT यूज करने के लिए अब खर्च करने होंगे इतने रुपये, पेड वर्जन में ये सब मिलेगा

ओपन एआई ने चैट जीपीटी के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का ऐलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है. जानिए हर महीने प्रीमियम सर्विस लेने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे. 

ChatGPT Plus Version Launched: दुनिया भर में ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने सनसनी मचाए हुई है. बीच में ये खबर सामने थी कि चैट जीपीटी का पेड वर्जन आने वाला है. कुछ रिपोर्ट में ये तक दावा किया गया कि इसके लिए लोगों को हर महीने 3400 रुपये तक खर्च करने होंगे. हालांकि इस बीच खुद ओपन एआई ने चैट जीपीटी के पेड वर्जन की घोषणा कर दी है. साथ ही ये भी बताया कि हर महीने इस चैटबॉट की प्रीमियम सर्विस लेने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे. फिलहाल चैट जीपीटी की पेड सर्विस US में लाइव की गई है जिसे आने वाले समय में कंपनी अन्य देशों के लिए भी जारी करेगी.  

एक्सक्लूसिव सर्विस के लिए देने होंगे इतने रुपये

ओपन एआई ने चैट जीपीटी के लिए 'चैट जीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन' का ऐलान किया है. इसके लिए यूजर्स को हर महीने 20 डॉलर का भुगतान करना होगा.  यानी भारतीय रुपये में हर महीने लोगों को 1,638 रुपये चैट जीपीटी के पेड वर्जन के लिए चुकाने होंगे. कंपनी ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है. इसमें OpenAI ने लिखा कि हम चैट जीपीटी का प्लस वर्जन लॉन्च कर रहे हैं जिसमें यूजर्स को फास्ट रिस्पांस पीक आवर्स के दौरान भी मिलेगा. साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि चैट जीपीटी का फ्री वर्जन भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा. यानी जो लोग पेड सर्विस ऑप्ट नहीं करना चाहते वे भी चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि सामान्य सर्विस में आपको कई बार सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे या वेबसाइट डाउन दिखेगी लेकिन पेड यूजर्स के लिए ऐसा नहीं होगा. 

आम यूजर्स के मुकाबले पेड सर्विस में लोगों को ये सब मिलेगा

  • आम यूजर्स की तुलना में ऐसे लोग जो चैट जीपीटी का प्लस सब्सक्रिप्शन लेंगे उन्हें सवालों के जवाब जल्दी मिलेंगे. 
  • पीक आवर्स में भी वे अपना काम बिना रुकावट के कर पाएंगे. 
  • नए फीचर्स और इंप्रूवमेंट्स की जानकारी प्लस मेंबर्स को पहले मिलेगी. यानि वे इनका एक्सेस पहले कर पाएंगे. 

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने तैयार किया है. इस चैटबॉट में पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. ओपन एआई की शुरुआत 2015 में एलन मस्क और सैम ​अल्टमैन ने की थी. ये चैटबॉट नेचुरल लैंग्वेज को समझता है और ह्यूमन बिहेवियर के हिसाब से सवालों का जवाब देता है जो लोगों को गूगल से ज्यादा अच्छा लगता है.

यह भी पढ़ें-

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च हुए ये 3 धांसू फोन, 200 मेगापिक्सल का मिलेगा शानदार कैमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget