एक्सप्लोरर

iPhone यूज़र्स सावधान! भारत सरकार ने दी चेतावनी, तुरंत करें अपडेट नहीं तो हो सकता है ये बड़ा नुकसान

अगर आपके पास iPhone या iPad है और आपने हाल ही में उसका सॉफ़्टवेयर अपडेट नहीं किया है तो अब एक पल भी न गंवाएं! भारत सरकार ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक गंभीर साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है.

CERT-in Warning: अगर आपके पास iPhone या iPad है और आपने हाल ही में उसका सॉफ़्टवेयर अपडेट नहीं किया है तो अब एक पल भी न गंवाएं! भारत सरकार ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक गंभीर साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है. ये कोई मामूली बग नहीं है बल्कि एक ऐसा ख़तरा है जो आपका फ़ोन पूरी तरह से बंद कर सकता है या आपकी निजी जानकारी हैकरों के हाथों में पहुंचा सकता है.

क्या है ये बड़ी खामी?

सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने हाल ही में एक बुलेटिन में बताया है कि पुराने iOS और iPadOS वर्जन में एक गंभीर सुरक्षा खामी पाई गई है. यह गड़बड़ी iOS 18.3 और iPadOS 17.7.3/18.3 से पहले के वर्जन वाले डिवाइसेज़ में मौजूद है. इस खामी का सीधा संबंध Apple सिस्टम के एक इंटरनल फीचर "Darwin Notifications" से है. यह फीचर डिवाइस के अंदर अलग-अलग ऐप्स और प्रक्रियाओं को आपस में संवाद करने में मदद करता है. लेकिन CERT-In के अनुसार, कोई भी सामान्य ऐप इस सिस्टम को बायपास करके आपके डिवाइस को गलत कमांड भेज सकता है, जिससे डिवाइस क्रैश हो सकता है या पूरी तरह लॉक हो सकता है.

कौन-कौन है ख़तरे में?

अगर आपके पास iPhone XS या उसके बाद का मॉडल है या पिछले कुछ वर्षों में बना कोई iPad है और आपने नया अपडेट इंस्टॉल नहीं किया है तो आप जोखिम में हैं. जिन डिवाइसेज़ पर असर पड़ सकता है, उनमें शामिल हैं:

iPhones जिनमें iOS 18.3 से पुराना वर्जन है

iPads जिनमें iPadOS 17.7.3 या 18.3 से पुराना वर्जन है, जैसे:

iPad Pro (2nd Gen और नए)

iPad (6th Gen और नए)

iPad Air (3rd Gen और नए)

iPad mini (5th Gen और नए)

अपडेट न करने पर क्या होगा

यदि हैकर इस गड़बड़ी का फायदा उठा लेते हैं, तो वे,

  • आपका डिवाइस पूरी तरह से बंद या अनयूज़ेबल कर सकते हैं
  • आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं
  • Apple की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं
  • ऐप्स को बार-बार क्रैश करा सकते हैं

क्या है बचने के उपाय

Apple ने इस खामी के लिए एक नया सुरक्षा अपडेट जारी कर दिया है. आप तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करें:

ऐसे करें अपडेट:

Settings → General → Software Update → Download & Install

इसके साथ-साथ, अनजाने स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें और अगर आपका डिवाइस अचानक गरम होने लगे, बैटरी तेज़ी से खत्म होने लगे या ऐप्स बिना कारण बंद होने लगें तो तुरंत जांच करें.

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy F56 5G vs Motorola Edge 60 Pro: मिड-रेंज सेगमेंट में कौन है आपके लिए परफेक्ट, कंपैरिजन से समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
Freestanding या Integrated, किचन के लिए कौन-सा Appliance ज्यादा सही?
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
अब 24 घंटे काम करेगा AI, OpenAI ने लॉन्च किए ऑलवेज-ऑन Dots एजेंट
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
व्हाट्सऐप पर चार्ज तो महंगे होंगे अप्लायंसेज, जानें 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा?
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन
Pixel 11 Pro नहीं लेना? ये 10 Android फोन भी हैं शानदार ऑप्शन

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
406 के चेज में शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का शतक, खास सेलिब्रेशन से लूटी महफिल
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
'आंख में शर्म...', यूपी सरकार पर बरसे शंकाराचार्य अविमुक्तेश्वर, Gen Z पर क्या कहा?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget