एक्सप्लोरर

Whatsapp New Feature : वॉट्सएप पर अब फोटो और वीडियो फॉरवर्ड करते हुए लिखा जा सकेगा कैप्शन, जानें नए फीचर के बारे में

यूजर्स वॉट्सएप पर फोटो, वीडियो, GIFs व डॉक्यूमेंट्स फॉरवर्ड या शेयर करने के साथ उसके कैप्शन को भी फॉरवर्ड या शेयर कर सकेंगे. इस नए अपडेट को वॉट्सएप बीटा अपडेट में देखा जा सकता है.

WhatsApp Caption Feature : वाट्सएप जल्द ही फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज में सुधार लेकर आने वाला है, जिसको फिलहाल वॉट्सएप बीटा अपडेट में देखा जा सकता है. इसके अंतर्गत वॉट्सएप पर फोटो व वीडियो फॉरवर्ड करते हुए कैप्शन लिखने की सुविधा मिलेगी. फोन पर इंस्टॉल्ड वॉट्सएप पर फिलहाल जब भी आप वीडियो या फोटो का मेसेज फॉरवर्ड करते हैं तो उसके साथ आप कैप्शन नहीं भेज पाते हैं. मगर इस अपडेट के बाद इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा. इस फीचर को यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है, वजह यह है कि यह इम्प्रूवमेंट फीचर अभी डेवलपमेंट फेज (Development Phase) में है. आइए जानते हैं इस फीचर से संबंधित लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई जानकारी को..

वॉट्सएप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सएप जल्द ही एक इंटरेस्टिंग फीचर अपडेट करने वाला है, जिसको पहली बार एंड्रॉयड के वॉट्सएप बीटा 2.22.23.4 अपडेट में देखा गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अब यूजर्स वॉट्सएप पर फोटो, वीडियो, GIFs व डॉक्यूमेंट्स फॉरवर्ड या शेयर करने के साथ उसके कैप्शन को भी फॉरवर्ड या शेयर कर सकेंगे.

रिपोर्ट में इस फीचर से संबंधित स्क्रीनशॉट भी देखने को मिला है, जिसमें वॉट्सएप का नया इंटरफेस दिखाई दिया है. बता दें कि जब यह फीचर पूरी तरह अपडेट के लिए तैयार हो जाएगा और इसके लिए किए जाने वाले अपडेट के बाद यूजर्स कोई भी मीडिया फाइल अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ शेयर करे हुए Add Caption के एक कॉलम में अपना कैप्शन लिख सकेंगे. इस कॉलम में यूजर्स फोटो व वीडियो से संबंधित कोई भी कैप्शन या मैसेज लिखकर अपने कॉन्टैक्ट्स को सेंड कर सकेंगे, जिससे मिसेज में क्लैरिटी आएगी. अगर यूजर्स बिना कैप्शन के मैसेज फॉरवर्ड करना चाहेंगे तो वह भी किया जा सकेगा.

वाट्सएप पर डॉक्यूमेंट के साथ भी लिख सकेंगे कैप्शन

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स से यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि कंपनी यूजर्स के लिए Document Caption फीचर अपडेट करने वाली है, जिसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया जा रहा है. यह फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश कराया जा सकता है. इस फीचर के अपडेट होने की बाद यूजर्स डॉक्यूमेंट भेजने के साथ कैप्शन भी भेज सकते हैं. यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा, जैसे यूजर्स वॉट्सएप पर कोई फोटो भेजते समय उसके साथ कैप्शन लिख पाते हैं. मगर यह फीचर डॉक्यूमेंट भेजने समय उपलब्ध नहीं होता है मगर इस अपडेट के बाद अब डॉक्यूमेंट के साथ भी ऐसा कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें

WhatsApp पर पाएं PAN और DL की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget