एक्सप्लोरर

BSNL का धमाका ऑफर: सिर्फ 100 रुपये में साल भर की कॉलिंग और हर महीने 3GB डाटा, Airtel-Jio का प्लान भी जान लें

BSNL का 1198 रुपये वाला नया प्लान सालभर की वैलिडिटी के साथ हर महीने देता है 3GB डेटा, 300 मिनट कॉलिंग और 30 SMS वो भी बिना बार-बार रिचार्ज की झंझट के.

अगर आप भी हर महीने रिचार्ज करवाने की टेंशन से परेशान हैं और एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो सस्ता भी हो और फायदेमंद भी, तो BSNL का यह नया प्लान आपके बहुत काम आ सकता है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अब एक ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जो एक बार रिचार्ज करने पर पूरे 12 महीने तक चलता है और इसकी कीमत भी बेहद किफायती है.

क्या खास है इस प्लान में?

BSNL के इस नए प्लान की कीमत है सिर्फ ₹1198 और इसमें मिलती है पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी. यानी हर महीने सिर्फ केवल 100 रुपये खर्च करके आप बिना बार-बार रिचार्ज की झंझट के मजे ले सकते हैं. 

इस प्लान में यूजर्स को हर महीने मिलेंगे:

  • 3GB डेटा
  • 300 मिनट की कॉलिंग (किसी भी नेटवर्क पर)
  • 30 SMS

इन सभी बेनिफिट्स को हर महीने ऑटोमेटिकली रिन्यू कर दिया जाएगा, मतलब यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं। एक बार रिचार्ज और सालभर टेंशन फ्री!

क्यों बना ये प्लान खास?

जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे किए हैं, तब से बहुत से लोग BSNL की तरफ रुख कर रहे हैं. खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो कम खर्च में बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं, ये प्लान एक दम फिट बैठता है.

नेटवर्क कवरेज का रखें ध्यान

हालांकि BSNL तेजी से अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है, फिर भी कुछ जगहों पर इसकी 4G या 5G सेवा अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुई है. ऐसे में अगर आप BSNL का सिम लेने का सोच रहे हैं, तो पहले अपने एरिया की कवरेज जरूर चेक कर लें.

BSNL ने एक नया लाइव नेटवर्क मैप भी लॉन्च किया है, जहां जाकर आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके इलाके में BSNL का कौन-सा नेटवर्क उपलब्ध है. इससे आपको ये समझने में मदद मिलेगी कि आपके एरिया में नेटवर्क कितना मजबूत है.

छोटे शहरों और बुजुर्गों के लिए खास

ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करते, जैसे कि बुजुर्ग या छोटे शहरों में रहने वाले यूजर. उन्हें हर महीने रिचार्ज की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी और जरूरी सुविधाएं भी मिल जाएंगी.

एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान भी जान लीजिये

एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 1,199 रुपये का आता है. जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स प्लान को सस्ता बनाते हैं. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग बिल्कुल फ्री है. आप अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा 84 दिनों तक उठा सकते हैं.

Jio का 189 रुपये वाला प्लान

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो का सबसे सस्ता प्लान ऑफर केवल 189 रुपये का है. इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही इस प्लान में आपको 2GB डेटा भी मिल रहा है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी मिल रही है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम
Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, बंगाल का वीडियो वायरल
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
सपा छात्रसभा के ड्रेस कोड में लाल की जगह अब नीला रंग, क्या हैं मायने?
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? अब सालों बाद वजह का किया खुलासा
‘राज’ के बाद क्यों मालिनी शर्मा ने छोड़ी थी एक्टिंग? खुद बता दी वजह
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
कौन से 2 नेताओं को पसंद करते हैं नितिन गडकरी, खुद किया खुलासा
How To Store Bhindi: फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
फ्रिज में भिंडी हो जाती है चिपचिपी? 1 आसान ट्रिक से रखें फ्रेश
Embed widget