एक्सप्लोरर

6GB रैम वाले इन शानदार Smartphone के बारे में जान लीजिए, कीमत 15 हजार रुपये से कम

अगर आपके स्मार्टफोन की रैम ज्यादा है, तो उसकी स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर रहेगी. आपको कुछ ऐसे ही शानदार स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं.

6GB RAM Smartphones: वर्तमान समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक लोग स्मार्टफोन का काफी इस्तेमाल करते हैं. भारतीय बाजार में ऐसे स्मार्टफोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी व फीचर्स से लैस हों और उनकी कीमत आम आदमी के बजट में फिट बैठ जाए. आज आपको ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 6GB रैम के साथ मिल रहे हैं. इन स्मार्ट फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है. 

POCO M3
पोको का यह बेहतरीन स्मार्टफोन आपको करीब 11,000 रुपये में मिल रहा है. POCO M3 स्मार्टफोन में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है. 6.53 इंच की डिस्प्ले के साथ इसमें 48MP+2MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6000 mAh की बेहद दमदार बैटरी दी गई है. 

Samsung Galaxy F41
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत 14,500 रुपये है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 64MP+8MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का जबरदस्त सेल्फी कैमरा दिया गया है. सैमसंग के Galaxy F41 फोन में 6000 mAh की बैटरी मिल रही है. 

Infinix Hot 10
इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है. Infinix Hot 10 फोन को आप करीब 11,000 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन में 128GB स्टोरेज के साथ 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है. कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP+2MP+2MP+ Low light sensor दिया गया है. सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसमें 5200 mAh की बैटरी है. 

Oppo A53
6GB रैम के साथ ओप्पो ने भी काफी शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. ओप्पो का A53 स्मार्टफोन आपको करीब 13,000 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 460 प्रोसेसर दिया गया है. 6.5 इंच की डिस्प्ले वाले इस फोन में 13MP+2MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में 5000 mAh की बैटरी है. 

यह भी पढ़ेंः Instagram और Facebook के लिए लॉन्च हुए ये नए फीचर्स, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget