एक्सप्लोरर

Asus ने भारत में लॉन्च किया डबल स्क्रीन वाला AI लैपटॉप, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

Asus Zenbook Duo (2024): आसुस ने अमेरिका और यूरोप के बाद भारत में भी अपना डबल स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको इस लैपटॉप के बारे में बताते हैं.

AI Laptop: Asus Zenbook Duo (2024) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह लैपटॉप डुअल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसके साथ एक डिटैचेबल कीबोर्ड भी आता है. इसके कीबोर्ड को आप जब चाहे लगा सकते हैं और जब चाहे हटा सकते हैं. 

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच की दो स्क्रीन दी गई है. प्रोसेसर के लिए इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 9 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस साल की शुरुआत में अमेरिका के लॉस वेगस में  CES 2024 इवेंट हुआ था, जिसमें दुनियाभर की कई टेक कंपनियों ने अपने-अपने प्रॉडक्ट्स को पेश किया था. उसी दौरान आसुस ने भी अपने इस डबल स्क्रीन वाले लैपटॉप को भी पेश किया था और तभी से इस लैपटॉप की काफी चर्चा हो रही थी. अब आसुस ने आखिरकार इस खास लैपटॉप को भारत में भी लॉन्च कर दिया है. 

Asus Zenbook Duo (2024) की कीमत

भारत में इस लैपटॉप की कीमत 1,59,990 रुपये से शुरू होती है, जिसमें Intel Core Ultra 5 वाला मॉडल मिलता है.

इसका दूसरा मॉडल Intel Core Ultra 7 वाला है, जिसकी कीमत 1,99,990 रुपये है. 

इसका तीसरा मॉडल Intel Core Ultra 9 वाला है, जिसमें दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं.

  • इस मॉडल का पहला वेरिएंट 2,19,990 रुपये का है.
  • इस मॉडल का दूसरा वेरिएंट 2,39,990 रुपये का है. 

टच स्क्रीन वाला डबल डिस्प्ले

इन सभी लैपटॉप के मॉडल्स को 16 अप्रैल यानी आज से ही अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है. इस लैपटॉप में दो स्क्रीन दी गई है. दोनों का साइज 14 इंच और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है. पहली स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है. वहीं, दूसरी स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 2880 x 1800 है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. ये दोनों ही डिस्प्ले OLED टचस्क्रीन के साथ आता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्सा ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

प्रोसेसर और ओएस

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि इस लैपटॉप में प्रोसेसर के लिए Intel Core Ultra 9 185H चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इस लैपटॉप में यूज़र्स को 32GB LPDDR5X RAM और स्टोरेज के लिए 2TB तक का स्पेस मिलता है. Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम सिस्टम पर रन करने वाले इस लैपटॉप में कंपनी ने एआई सपोर्ट भी दिया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस डुअल स्क्रीन वाले लैपटॉप की कनेक्टिविटी और बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 75W की बैटरी दी है, जो 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की दोनों स्क्रीन को यूज़ करने के बाद भी यूज़र्स को कम से कम साढ़े दस घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एक HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी ए 3.2 और 2 थंडरबोल्ड दिए गए हैं. इस लैपटॉप में हरमन कारडन (Harmon Kardonn) स्पीकर्स दिए गए हैं. इसमें डुअल स्क्रीन डेक्सटॉप और प्रेजेंटेशन जैसे मोड भी शामिल हैं. इस लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर, इससे यूजर्स को पता चलेगा कि कुछ देर पहले कौन-कौन ऑनलाइन था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget