एक्सप्लोरर

iPhone चोरी करने पर भी इसके साथ कुछ नहीं कर पाएंगे चोर, एप्पल ला रही एक तगड़ा सिक्योरिटी फीचर

iPhone Security: गलती से अगर आपका आईफोन चोरी हो जाए तो अब चोर इसके साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा. कंपनी एक तगड़ा सिक्योरिटी फीचर यूजर्स के लिए ला रही है.

Stolen Device Protection mode: एप्पल के आईफोन की कीमत इतनी ज्यादा है कि अगर ये गलती से कभी चोरी हो जाए तो आम आदमी को कई दिनों तक नींद नहीं आती. चोरी होने पर पैसे तो बर्बाद जाते ही हैं साथ ही डेटा लीक होने का भी खतरा बना रहता है. अगर गलती से चोर को आपके पासवर्ड के बारे में जानकारी है तो वह आपके iPhone पर अपना कंट्रोल हासिल कर सकता है. साथ ही आपकी सालों की कमाई, निजी बातों आदि को गलत तरीके से भी यूज कर सकता है. iPhone यूजर्स की सिक्योरिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए एप्पल एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रही है जो चोरों की भी हालत खराब करने वाला है. जानिए ये क्या है.

इस तगड़े फीचर पर चल रहा काम 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने अपकमिंग iOS 17.3 अपडेट में “Stolen Device Protection” नाम से एक मोड देने वाली है. इस फीचर के आने के बाद अगर आपका iPhone किसी ऐसी लोकेशन पर रहता है जो आपकी प्राइमरी लोकेशन नहीं है तो अपने आप ये मोड ऑन हो जाएगा और iPhone से सेंसटिव डेटा को एक्सेस करने के लिए पासकोड के अलावा फेस आईडी बायोमेट्रिक भी डालना होगा. न सिर्फ इनफार्मेशन को एक्सेस करने के लिए बल्कि एप्पल आईडी को बदलने और फोन को रिसेट करने के लिए भी इन दोनों स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इनके बिना कोई भी आपके iPhone से कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा. नया फीचर एप्पल यूजर्स की सिक्योरिटी में एक एडिशनल लेयर की तरह काम करेगा और उन्हें मुसीबत से बचाएगा.  

पहले से मिलता है एक खास सिक्योरिटी फीचर

एप्पल iPhone यूजर्स को 'लॉस्ट मोड' नाम का एक फीचर देती है जिसकी मदद से यूजर्स अपने खोए हुए iPhone को लॉस्ट मार्क कर सकते हैं. यूजर्स iCloud के माध्यम से इसे ऑन कर सकते हैं जिसके बाद ये डिसेबल हो जाता है और ओनर के साथ अपनी लोकेशन भी शेयर करता है. ऐसे लोग जो iOS 17.3 बीटा यूज कर रहे हैं वे स्टोलन मोड को यूज कर सकते हैं. ये ऑप्शन आपको सेटिंग के अंदर पासकोड में मिल जाएगा.   

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर आपका काम कर देगा काफी आसान, जानिए ये क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget