एक्सप्लोरर

Apple iPhone SE 2020 के बाद अब आ रहा है iPhone SE Plus, जानें खास बातें

Apple अब iPhone SE Plus को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है , जोकि हाल ही में लॉन्च हुए iPhone SE से थोड़ा अलग हो सकता है

नई दिल्ली: Apple ने अभी हाल ही में iPhone SE 2020 को लॉन्च किया है.  इस फोन का एक लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. iPhone SE 2020 की भारत में कीमत 42,500 रुपये से शुरू होती है. लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी iPhone SE Plus पर काम कर रही है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है.

नए iPhone SE Plus के बारे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है. ट्विटर पर भी इस नए डिवाइस के बारे में जानकारियां मिल रही है.  जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ोन कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें बड़ा डिस्प्ले भी हो सकता है.

Apple iphone SE (2nd जनरेशन) की कीमत

iphone SE के 64GB वेरिएंट की कीमत 42,500 रुपये है जबकि इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 47,800 रुपये है जबकि 256GB वेरिएंट की कीमत 58,300 रुपये है.

फीचर्स

नए iPhone SE (2nd जनरेशन) में 4.7 रेटिना HD HDR10 डिस्प्ले लगा है. यह डिस्प्ले पेपर जैसा अनुभव देता है, यानी आप घंटो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह डिस्प्ले आंखो पर जोर नहीं पड़ने देता और बेहतर एक्सपीरियंस देता है. इसमें सटीक कलर्स मिलते हैं. ऐसे में फोन में फोटो और विडियो देखना और गेम्स खेलना मज़ेदार अनुभव होगा. iPhone SE का डिजाइन iPhone 8 जैसा है, यानी डिजाइन के मामले में इसमें कोई नयापन नहीं है. इसकी बॉडी में एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनिय और ड्यूरेबल ग्लास का इस्तेमाल किया

परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में Apple A13 Bionic प्रोसेसर है. यही प्रोसेसर iPhone 11 में भी देखने को मिलता है. यह फोन  iOS 13 पर काम करता है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन के साथ दिया है. यह फोन वायरलैस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन वॉटर प्रूफ है और इसे IP67 रेटिंग मिली है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iPhone SE में 12MP का सिंगल कैमरा दिया है, जोकि ƒ/1.8 अपर्चर के साथ है.जबकि सेल्फी के लिए इसमें 7MP का फ्रंट का कैमरा दिया है. फ़ोन का रियर कैमरा 5X डिजिटल ज़ूम से लैस है.  इस कैमरे से 4K विडियो तक शूट किया जा सकता है, वो भी 60fps मोड पर. फोटोग्राफी और विडियोग्राफी के लिहाज से नया iPhone SE एक शानदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें 

बजट सेगमेंट में Honor 20e स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget