एक्सप्लोरर

Apple foldable iPhone: कब आएगा पहला फोल्डेबल आईफोन? ऐप्पल की धमाकेदार प्लानिंग का हो गया खुलासा, जानें डिटेल

Apple foldable iPhone: ऐप्पल अपनी आईफोन लाइनअप को नया रूप देने जा रही है और इसकी शुरुआत आईफोन 17 एयर से होगी. यह कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा.

अगले महीने ऐप्पल की आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने जा रही है, लेकिन उससे पहले एक धमाकेदार जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी आईफोन लाइन में बदलाव के लिए बड़ी योजना बनाई है और इसके लिए उसने तीन साल का समय निर्धारित किया है. इसी दौरान 2026 में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. 

आईफोन 17 एयर से होगी बदलाव की शुरुआत

ऐप्पल अपनी आईफोन लाइनअप को नया रूप देने जा रही है और इसकी शुरुआत आईफोन 17 एयर से होगी. यह कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा. यह अगले महीने लॉन्च होगा. इससे भी बड़ा एक बदलाव अगले साल देखने को मिलेगा, जब कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी. यह बुक स्टाइल का फोन होगा और गूगल और सैमसंग के फोल्डेबल फोन को कड़ा मुकाबला देगा. 

चार कैमरों के साथ आएगा फोल्डेबल आईफोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला फोल्डेबल आईफोन चार कैमरों के साथ आएगा. इसके रियर में दो, इनर स्क्रीन और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा. इसके अलावा इस फोन में सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऐप्पल अपने इन-हाउस मॉडम को यूज करेगी. इसमें फेसआईडी की जगह टचआई दी जाएगी. फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9-9.5mm रह सकती है. इसकी कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड आईफोन की तुलना में इसकी कीमत अधिक होगी.

2027 तक बदल जाएगा आईफोन का लुक

2027 में आईफोन को 20 साल पूरे हो जाएंगे और कंपनी इस मौके पर आईफोन में बड़े बदलाव करेगी. बताया जा रहा है कि 2027 में आईफोन में स्क्वेयर कॉर्नर मिलने बंद हो जाएंगे. नए डिजाइन को लिक्विड ग्लास इंटरफेस के हिसाब से तैयार किया जाएगा. इसके अलावा ऑन-स्क्रीन एलिमेंट को भी राउंड एज दिए जा सकते हैं. ऐसे में 2027 ऐप्पल की आईफोन लाइनअप के लिए एक बड़ा साल साबित हो सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget