एक्सप्लोरर

YouTube पर बदलने वाला है वीडियो देखने का अहसास, एंड्रॉयड यूजर्स भी 4K में कर सकेंगे स्ट्रीम

एंड्रॉयड यूजर्स अब 2160 पिक्सल या 4K में यू-ट्यूब वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे. एंड्रॉयड यूजर फिलहाल 1080 पिक्सल में ही वीडियो स्ट्रीम करते हैं. अब यू-ट्यूब ने 4K सपोर्ट को रोल आउट किया है.

YouTube ने आखिरकार एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 4K सपोर्ट को रोल आउट कर दिया है. इसका मतलब है कि यूजर अब 2160 पिक्सल या 4K में वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं. फिलहाल एंड्रॉयड यूजर 1080 पिक्सल या फुल एचडी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं क्योंकि 1080 पिक्सल अधिकांश स्मार्टफोन पर स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन है. अब एंड्रॉयड यूजर के पास 2160 पिक्सल या 4K में वीडियो देखने का ऑप्शन होगा. इससे पहले गूगल ने 4k में वीडियो अपलोड किए जाने पर भी एंड्रॉयड यूजर के लिए 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सेट किया था. यह फीचर आईओएस पर पहले से ही था.

गूगल, एंड्रॉयड डिवाइस के लिए YouTube में एक नया स्ट्रीमिंग ऑप्शन एड कर रहा है. XDADevelopers के अनुसार, कंपनी ने सर्वर-साइड अपडेट के माध्यम से नए स्ट्रीमिंग विकल्प को इनेबल किया था. इसका मतलब है कि जिन फोन्स में 1080 पिक्सल या 720o का सपोर्ट है, वे अब 4K और एचडीआर तक के हाई रिजॉल्यूशन में वीडियो देख सकते हैं.

नया स्ट्रीमिंग ऑप्शन ऐप के कई वर्जन में आ रहा नजर रेडिट यूजर Liskowskyy ने 2160 पिक्सल स्ट्रीमिंग ऑप्शन के साथ यूट्यूब ऐप पर स्ट्रीमिंग का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है. नया वीडियो रिजॉल्यूशन एंड्रॉयड पर यूट्यूब ऐप के विभिन्न वर्जन में देखा गया था. एक दूसरे यूजर के अनुसार, इससे इमेज 1080 या 720 पिक्सल स्क्रीन पर एक छोटे रिजॉल्यूशन के साथ दिखेगी. हालांकि छोटी फोन स्क्रीन पर अंतर बताना बहुत मुश्किल है. उन्होंने यह भी कहा कि वह नए स्ट्रीमिंग ऑप्शन को बजट फोन पर भी देख सकते हैं.

4K वीडियो स्ट्रीम के लिए बेहतर इंटरनेट जरूरी इससे लगता है यूट्यूब ने स्क्रीन रिजॉल्यूशन की परवाह किए बिना नए स्ट्रीमिंग ऑप्शन को रोल आउट किया है. उदाहरण के लिए यदि आपके फोन में 1080 पिक्सल स्क्रीन है तो आपको केवल 1080 पिक्सल में वीडियो मिलेंगे. यदि आप एक हाई रिजॉल्यूशन सलेक्ट करते हैं तो इमेज बेटर और शार्पर हो जाएंगी. गूगल पिक्सल डिवाइस Pixel 4a और Pixel 5 सहित 1080 पिक्सल डिस्प्ले के साथ आते हैं लेकिन अब वे 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके साथ ही 4K में वीडियो देखने के लिए यूजर को एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें- फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ता ट्रेंड, Samsung और Motorola के बाद Apple की एंट्री

हैकर्स से बचाएं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, अपनाएं ये सिक्योरिटी फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
घर के अंदर ही छिपी हो सकती है इंटरनेट स्लो होने की बड़ी वजह, ऐसे जानें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड पर काटा गदर, साल की 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रेगनेंसी के 8वें महीने में महिला का धांसू डांस, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget