एक्सप्लोरर

Amazon Fire TV के यूजर्स अब भारत में देख सकेंगे लाइव टीवी चैनल्स, स्ट्रीमिंग होगी एकदम फास्ट

अमेजन ने शुरुआत में SonyLIV, वूट, Discovery+ और NextG TV के साथ साझेदारी की है. ये चैनल लाइव टैब के अंदर एक ही जगह पर दिखाई देंगे.

अमेजन फायर टीवी के यूजर्स के लिए खुशखबरी है. इसके यूजर्स अब भारत में लाइव टीवी स्ट्रीम कर सकते हैं. अमेजन यूजर्स तक चैनल्स की पहुंच आसान बनाने के लिए स्ट्रीमिंग ऐप्स में मिलने वाले लाइव टीवी चैनल्स का ऑप्शन एक ही जगह पर दिया जा रहा है.

इसके साथ ही नेविगेशन पैनल पर आने वाला नया लाइव टैब यूजर्स को चैनल गाइड भी मुहैया करवाएगा. इससे यूजर्स को पता चल पाएगा कि अभी कौन सा शो जारी है और पूरे दिन कौन से शो दिखाए जाएंगे. अमेजन फायर टीवी के मौजूदा यूजर्स के लिए लाइव टीवी सुविधा आज से शुरू हो रही है. वहीं नए यूजर्स के लिए यह सुविधा आने वाले हफ्तों में मिलने की संभावना है.

इन चैनलों को देखने की सुविधा

अमेजन ने शुरुआत में SonyLIV, वूट, Discovery+ और NextG TV के साथ साझेदारी की है. इनके चैनल लाइव टैब के अंदर एक ही जगह पर दिखाई देंगे. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि वह जल्द ही Zee5 के लाइव कंटेंट को भी उसी जगह पर इकट्ठा करेगी.

इसके अलावा अमेजन फायर टीवी के ग्राहक सोनी सब एचडी, कलर्स एचडी, SET HD, Nick HD+, दंगल, डीडी नेशनल, न्यूज 18 इंडिया, MTV Beats HD, सोनी बीबीसी अर्थ एचडी, मस्ती टीवी म्यूजिक और डिस्कवरी लाइव चैनल्स को देख सतके हैं. फायर टीवी में जल्द ही जी टीवी, जी सिनेमा और जी न्यूज के शामिल होने की उम्मीद हैं.

नया लाइव टैब टीवी चैनलों को देखने के लिए अलग-अलग ऐप की आवश्यकता को समाप्त कर देगा. इसके अलावा फायर टीवी यूजर्स को होम स्क्रीन पर एक नई ऑन नाउ टैब भी मिल रहा है. इसके चलते सब्सक्राइब किए हुए ऐप्स से सभी लाइव कंटेंट को सर्च, ब्राउज़ और एक्सेस करना आसान हो जाएगा.

On Now row विशेष रूप से उन सभी कार्यक्रमों के बारे में बताएगी जो वर्तमान में विभिन्न चैनलों पर लाइव हैं. एक बार डाउनलोड करने और एकीकृत ऐप्स की सदस्यता लेने के बाद यह सुविधा नए उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ होगी.

जानिए कैसे GOOGLE असिस्टेंट के जरिए कर सकते हैं वीडियो या वॉयस कॉलिंग, इन स्टेप्स को करने होंगे फॉलो

फोन के मेमोरी कार्ड से बढ़ाएं इंटरनल स्टोरेज, इस ट्रिक से फोन में नहीं होगी स्पेस की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget