एक्सप्लोरर

पूरी तरह बदल जाएगी Alexa! मिलने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, Amazon कर रही यह तैयारी

Amazon ने Alexa के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर ली है. इसके बाद Alexa काफी हद तक बदल जाएगी. कंपनी इसी महीने नेक्स्ट जनरेशन AI वॉइस सर्विस लॉन्च करेगी.

Amazon ने Alexa में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. 2014 में लॉन्च के बाद से Alexa में अब तक की सबसे बड़ी अपडेट के तौर पर कंपनी नेक्स्ट-जनरेशन Alexa जनरेटिव AI सर्विस लॉन्च करने जा रही है. 26 फरवरी को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले इवेंट में इसका ऐलान किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस नए फीचर के आने के बाद Alexa में क्या बदलने वाला है.

Alexa के रेस में पीछे रहने का डर 

वॉइस असिस्टेंट Alexa को 2014 में लॉन्च किया गया था. पिछले कुछ समय से ChatGPT, क्लाउड और जेमिनी जैसे जनरेटिव AI प्रोडक्ट्स आने के बाद यह रेस में पिछड़ रही थी. इसे देखते हुए अमेजन इसे अब तक की सबसे बड़ी अपडेट देने की तैयारी कर रही है. जनरेटिव AI सर्विस आने के बाद Alexa जटिल सवालों के जवाब दे सकेगी और एक एजेंट के तौर पर यूजर्स के हस्तक्षेप के बिना उनकी तरफ से एक्शन ले सकेगी. साथ ही यह क्रमवार तरीके से एक साथ कई क्वेरीज का जवाब देने में सक्षम हो जाएगी. अभी यह एक समय में एक ही सवाल का जवाब दे पाती है.

इस AI मॉडल की मदद लेगी अमेजन

अमेजन ने अपने मॉडल पर निर्भर रहने की बजाय एंथ्रोपिक के Claude मॉडल को चुना है. दरअसल, अमेजन AI के शुरुआती वर्जन उत्तर देने में देरी करते थे, इसके चलते कंपनी की काफी आलोचना हुई थी. 

यूजर्स को चुकाने पड़ेंगे पैसे

शुरुआत में अमेजन इस सर्विस को सीमित संख्या में यूजर्स के लिए फ्री रखेगी, लेकिन आगे चलकर प्रति महीने के हिसाब से उनसे फीस ली जा सकती है. यह फीस लगभग 450-850 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. अगर कोई यह फीस नहीं चुकाना चाहता तो Alexa का पुराना वर्जन उसके लिए फ्री में उपलब्ध होगा. बता दें कि Alexa के 10 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं और अब तक 50 करोड़ से अधिक Alexa-इनेबल्ड डिवाइस बेचे जा चुके हैं. ऐसे में अमेजन के लिए इसे अपडेट करना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone बन जाएगा पूरे घर का रिमोट! कमाल की टेक्नोलॉजी ला रही Apple, हासिल किया पेटेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर
Google आपकी पुरानी Activity खुद हटाएगा, Account में ऑन करें ये फीचर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget