एक्सप्लोरर

iPhone 17 लॉन्च के साथ बेहद सस्ते हो जाएंगे ये मॉडल्स, हो जाएगी हजारों की बचत, यहां जानिए सारी जानकारी

iPhone 17 Series Launch: Apple अपने बहुचर्चित Awe Dropping इवेंट में 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज़ पेश करने वाला है.

iPhone 17 Series Launch: Apple अपने बहुचर्चित Awe Dropping इवेंट में 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज़ पेश करने वाला है. जहां एक ओर लोग नए फीचर्स वाले चार मॉडल्स का इंतजार कर रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसे यूज़र्स का भी है जो इस मौके पर पुराने iPhone मॉडलों की कीमतों में कमी का इंतजार करता है.

किन iPhone मॉडलों की कीमत घट सकती है?

इवेंट के बाद कंपनी iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Plus को बंद करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Apple का ट्रैक रिकॉर्ड भी यही बताता है.

पिछले साल सितंबर में iPhone 15 की कीमत करीब 10,000 रुपये तक घटाई गई थी और 2023 में iPhone 14 की कीमत में भी कटौती हुई थी. इसके अलावा दिवाली जैसे त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर पुराने iPhone मॉडलों पर भारी छूट मिलना आम बात है. ऐसे में iPhone 16 और ज्यादा सस्ता मिल सकता है.

iPhone 17 सीरीज़ में क्या होगा खास?

इस बार Apple अपने सभी iPhone 17 मॉडलों में ProMotion 120Hz AMOLED डिस्प्ले देने की योजना बना रहा है. पहले यह फीचर केवल Pro मॉडल तक सीमित था. अब इसे स्टैंडर्ड और Air मॉडल में भी शामिल किया जाएगा जिससे फोन को प्रीमियम लुक और स्मूद अनुभव मिलेगा.

iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है, जबकि बेस वेरिएंट में 8GB RAM दी जा सकती है. प्रो मॉडल्स को नए A19 Pro चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जबकि iPhone 17 और 17 Air वर्ज़न सामान्य A19 चिपसेट पर चलेंगे.

डिज़ाइन में भी आएगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro सीरीज़ और iPhone 17 Air में डिजाइन को पूरी तरह नया रूप दिया जा सकता है. वहीं iPhone 17 का डिज़ाइन लगभग पिछले साल जैसा ही रहने की संभावना है. Apple के इस लॉन्च इवेंट से जहां नए iPhone मॉडलों के फीचर्स लोगों को आकर्षित करेंगे, वहीं पुराने मॉडल्स की कीमतों में गिरावट उन यूज़र्स के लिए खुशखबरी होगी जो लंबे समय से iPhone लेने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

iPhone 17 Pro और Pro Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड, लॉन्च से कुछ घंटों पहले सामने आई जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget