एक्सप्लोरर

Deepfake के बाद अब रिसर्चर्स ने ClearFake के लिए दी चेतावनी, अब ये क्या बला है?

ClearFake: सोशल मीडिया पर पॉपुलर सेलेब्स के डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला गरमाया और केंद्र सरकार ने कंपनियों से इसपर एक्शन और नियम बनाने के लिए कहा.

डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार और पीएम मोदी लोगों को आगाह कर चुके हैं. AI का गलत इस्तेमाल कर फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं. इस विषय में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से एक्शन लेने और कड़े कानून बनाने की बात कही है. कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं. इस बीच रिसर्चर्स ने ClearFake को लेकर लोगों को आगाह किया है. जानिए क्या है ClearFake और किस तरह ये लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है.

क्या है ClearFake?

क्लियरफेक भी डीपफेक की तरह ही है. इसमें भी ठग AI के जरिए फेक वीडियो, फोटो, वेबसाइट आदि का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फसाते हैं. इसके जरिए लोगों तक गलत जानकारी, वीडियो, फोटो और मैलवेयर पहुंचाए जाते हैं. 

ClearFake का इस्तेमाल कर ठग लोगों के सिस्टम में गलत सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करवा रहे हैं और फिर उनकी निजी जानकारी को सिस्टम से चुरा रहा हैं.
इस साल की शुरुआत में रिसर्चर्स ने एक नए साइबर खतरे एटॉमिक macOS स्टीलर (एएमओएस) की खोज की थी जो एक परिष्कृत मैलवेयर है, जो मुख्य रूप से एप्पल उपयोगकर्ताओं को लक्षित करता है. एकबार जब ये यूजर के सिस्टम में इनस्टॉल हो जाता है तो ये संवेदनशील जानकारी निकालने की क्षमता रखता है, जिसमें iCloud किचेन पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड विवरण, क्रिप्टो वॉलेट और दूसरी तरह की फाइलें शामिल हैं.

ये मैलवेयर पहले से ही यूजर्स के लिए एक खतरा बना हुआ था लेकिन अब ठग ClearFake के जरिए इस मैलवेयर को लोगों के सिस्टम में डाल रहे हैं. क्लियरफेक का इस्तेमाल कर ठग अब फेक वेबसाइट बना रहे हैं और यूजर्स से ब्राउजर को अपडेट करने के लिए कहते हैं. ये वेबसाइट और प्रांप्ट इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि यूजर्स को लगता है कि वेबसाइट एकदम असली है और वे कम्प्रोमाइज्ड ब्राइजर जिसमें गलत जावास्क्रिप्ट कोड रहते हैं, उसे इनस्टॉल कर लेते हैं. जैसे ही एएमओएस सिस्टम में इनस्टॉल हो जाता है तो ये तमाम तरह की जानकारी को इकट्ठा करने लगता है और यही से यूजर्स की प्राइवेसी खत्म होने लगती है. जानकारी को हासिल कर ठग लोगों को फिर अलग-अलग तरह से टारगेट करते हैं.

कैसे रहें सुरक्षित?

  • इस तरह के अटैक से बचने के लिए हमेशा सॉफ्टवेयर को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें. किसी भी थर्ड पार्टी से कोई भी सॉफ्टवेयर कभी भी इनस्टॉल न करें.
  • अपने सॉफ्टवेयर को अप-टू डेट रखें.
  • ऐसे ऐप्स जो macOS गेटकीपर सुरक्षा को बायपास करने के लिए कहते हैं उनसे भी सावधान रखें और इन्हें इनस्टॉल न करें.

यह भी पढें:

डिम लाइट पर क्यों नहीं चलाने चाहिए इलेक्ट्रिक उपकरण? नुकसान नहीं चाहिए तो वोल्टेज कम होते ही करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन
BSNL ने लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget