एक्सप्लोरर

UPPSC 2019 Results: अंतिम चयन परिणाम घोषित, विशाल सारस्वत बने टॉपर

यूपी लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी 2019 की अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है. वहीं, परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है. मथुरा के विशाल सारस्वत पीसीएस 2019 के टॉपर बने, जबकि प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी ने दूसरा स्थान हासिल किया.

यूपी लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यूपीपीएससी 2019 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है. मथुरा के विशाल सारस्वत पीसीएस 2019 के टॉपर बने हैं. वहीं, प्रयागराज नैनी के युगांतर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि तीसरे स्थान पर लखनऊ की पूनम गौतम का पीसीएस में फाइनल सिलेक्शन हुआ है.

453 पदों के सापेक्ष 434 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. एसडीएम और डिप्टी एसपी समेत 25 प्रकार की सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इससे पहले 24 दिसंबर 2020 को पीसीएस मेंस 2019 का रिजल्ट जारी किया गया था. मेंस परीक्षा में 811 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे. 28 जनवरी 2021 से लेकर 4 फरवरी 2021 के बीच इंटरव्यू आयोजित किया गया था. वहीं, इंटरव्यू में तीन अभ्यर्थी एब्सेंट रहे थे.

तीन जिलों में हुआ था मुख्य परीक्षा का आयोजन 

आयोग ने पीसीएस मेंस 2019 या सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन व विशेष चयन परीक्षा-2019 की मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रदेश के तीन जिलों - प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में 22 से 26 सितंबर 2020 तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी. पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू कर 12:30 बजे तक चली थी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2.00 बजे  से शाम 5.00 बजे तक हुई थी. इस मुख्य परीक्षा में 4783 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. जिसमें से 388 पदों के लिए 811 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किया गया था.

कोरोना महामारी की वजह से देर से हुई परीक्षा

आप रिजल्ट यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. यूपी पीसीएस 2019 मेंस पहले 20 अप्रैल 2020 से होनी थी लेकिन कोरोना वायरस कोविड -19 के संक्रमण को रोकने लिए किए गए लॉकडाउन के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. आयोग द्वारा 15 जून 2020 को जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस मेंस 2019 को 22 अगस्त 2020 से प्रस्तावित किया गया था लेकिन 31 जुलाई 2020 को आयोग ने बदलाव करते हुए परीक्षा के लिए 22 सितंबर 2020 से 26 सितंबर तक आयोजित करने के लिए तारीख तय की.

UP Budget: पेपरलेस होगा यूपी का बजट, जानें- कहां देख सकते हैं हर जानकारी

पोर्न देखने वाले हो जाएं सावधान, यूपी पुलिस ने अब किया है ये फैसला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget