एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा में 200 रुपये के लिए युवक की हत्या, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Etawah: इटावा में महज 200 रुपये के लेन देन में एक युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ये घटना यहां के बकेवर थाना क्षेत्र की है.

Etawah Crime News: इटावा में महज 200 रुपये के लेन देन में एक युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ये घटना यहां के बकेवर थाना क्षेत्र की है. हत्या से नाराज परिजनों ने शव को बकेवर एनएच-2 हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी दबंगों ने दोबारा उस पर हमला किया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.  
 
200 रुपये के लेनदेन पर मारपीट
ये घटना बकेवर के कुडारिया गांव की है. परिजनों के मुताबिक होली के एक दिन पहले शाम को राजकुमार की महज दो सौ रुपये के लेनदेन को झगड़ा हो गया था. दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की. इसके बाद राजकुमार ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी की, लेकिन जब वो थाने में शिकायत करके वापस लौट रहा था तभी आरोपियों ने फिर से उसपर हमला कर दिया और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए.  जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने के वजह से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम
इस हत्या के बाद गांव में तनाव हो गया. मृतक के परिजनों ने शव को बकेवर थाना क्षेत्र के एनएच टू हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया. मामले की सूचना पर सीओ भरथना, अतिरिक्त सीओ, एसओ बकेवर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही इतनी तत्परता दिखाई होती तो शायद आज राजकुमार जिंदा होता. 

परिजनों ने लगाया ये आरोप
मृतक के पिता गोविंद सिंह ने बताया कि राजकुमार से गांव के ही रहने वाले शख्स ने 200 रुपये का दौने-पत्तल का सामान उधार लिया था. उधारी मांगने पर उसने मृतक से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर मारपीट की. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से आरोपियों के हौंसले बुलंद हुए. जिसकी वजह से आरोपी ने दोबारा उनके बेटे पर हमला किया. उन्होंने कहा कि जब आरोपियों के खिलाफ हत्त्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज नही किया जाता तब तक वो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

एसएसपी ने दी ये जानकारी
इटावा एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पहले दिन इस मामले पर थाना बकेवर में एनसीआर दर्ज कर ली गई थी. मृतक का कहीं सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है तो उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget