एक्सप्लोरर

गंगा एक्‍सप्रेस वे को विस्‍तार देगी योगी सरकार, हरिद्वार से वाराणसी तक लंबाई बढ़ाने की तैयारी

गंगा एक्‍सप्रेस वे वाराणसी के साथ मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली को भी जोड़ेगा. एक्‍सप्रेस वे विस्‍तार के साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योग और पर्यटन के विकास की उम्‍मीदों को भी विस्‍तार मिलना तय माना जा रहा है.

लखनऊः उत्‍तर प्रदेश में बनने जा रहे देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेस वे को योगी सरकार और विस्‍तार देने जा रही है. योगी सरकार गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. गंगा एक्‍सप्रेस वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे-एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अधिकारियों के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक में मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्‍द तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

विस्‍तार के प्रस्‍ताव पर मुहर लगने के बाद देश के सबसे लंबे गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्‍मीद है. प्रयागराज से वाराणसी तक के विस्‍तार में गंगा एक्‍सप्रेस वे के जरिये पूर्वांचल और विंध्‍य क्षेत्र के कई जिलों में विकास की नई राह खुलना तय है.

गंगा एक्सप्रेसवे सिक्स लेन का होगा

गंगा एक्‍सप्रेस वे वाराणसी के साथ मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली को भी जोड़ेगा. एक्‍सप्रेस वे विस्‍तार के साथ ही इन क्षेत्रों में उद्योग और पर्यटन के विकास की उम्‍मीदों को भी विस्‍तार मिलना तय माना जा रहा है. मौजूदा समय में गंगा एक्‍सप्रेस की लंबाई कुल 596 किलोमीटर तय है. जिसके निर्माण की लागत 36,402 करोड़ रुपये तय की गई है.

मौजूदा योजना के मुताबिक गंगा एक्‍सप्रेस वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव और राय बरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेगा. एक्सप्रेसवे के निर्माण का जिम्मा यूपीडा के पास है. गंगा एक्सप्रेसवे सिक्स लेन का होगा. जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा.

आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना और आम बजट में एक्‍सप्रेस वे प्रोजेक्‍ट को विस्‍तार देने के प्राविधान को देखते हुए योगी सरकार ने वाराणसी के जरिये पूर्वांचल की दिल्‍ली समेत देश के अन्‍य हिस्‍सों से कनेक्टविटी को मजबूत करने के लिए गंगा एक्‍सप्रेस वे को विस्‍तार देने की योजना पर काम कर रही है. ताकि कोलकाता से लेकर दिल्ली तक वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

बलिया तक होगी पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे की लंबाई

योगी सरकार पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे की लंबाई बढ़ाने भी बढ़ाने जा रही है. निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे को बलिया तक ले जाने की योजना है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं,ताकि केंद्र सरकार से सहायता ली जा सके.

सीएम योगी ने लागू की नई व्यवस्था, फाइलों की गट्ठर लेकर नहीं आएंगे मंत्री, टैबलेट पर होगी कार्यवाही

कांग्रेस नेता बोले- राम मंदिर के नाम पर चंदा लेकर शराब पी जाते हैं बीजेपी के लोग, भड़के संत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget