एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला- इन जिलों में सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

योगी ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी लोग काम करें. सीएम ने लखनऊ में 3 दिन के अंदर 3 नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तैयार करने के निर्देश भी दिए.

लखनऊ: देश में कोरोना का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर नगर में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी लोग काम करें. बेहतर हो कि अलग-अलग शिफ्ट में काम हो.

सीएम ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के मुताबिक उन्हें 'वर्क फ्रॉम होम' की अनुमति भी दी जानी चाहिए. इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. सभी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए. वहीं सीएम योगी ने लखनऊ में 3 दिन के अंदर 3 नए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तैयार करने के निर्देश भी दिए.

तीन दिवसीय संवाद का विशेष कार्यक्रम शुरू हो रहा है

गौरतलब है कि कोरोना के प्रति जागरूकता और अन्य आवश्यक रणनीति के उद्देश्य से राज्यपाल की उपस्थिति में तीन दिवसीय संवाद का विशेष कार्यक्रम शुरू हो रहा है. 11 अप्रैल को राजनीतिक दलों से संवाद का कार्यक्रम है. इस बैठक में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, विधानमंडल के दोनों सदनों के सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी. इसी प्रकार 12 अप्रैल को सभी महापौरों, पार्षदों, चेयरमैन सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का विशेष कार्यक्रम है. जबकि 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं के साथ विमर्श होगा.

सीएम ने कहा कि कोरोना अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों, दवाईयों, मेडिकल उपकरणों के बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाए. लेवल-2 और लेवल-3 के बेड्स बढ़ाए जाएं. किसी प्रकार की जरूरत पर तत्काल शासन को अवगत कराएं, पूरी मदद मिलेगी. संसाधनों की उपलब्धता के लिए आवश्यकतानुसार भारत सरकार को भी अवगत कराया जाए.

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद: कोरोना से बदतर हुये हालात, श्मशान घाट पर टोकन सिस्टम लागू किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget