एक्सप्लोरर

यूपी में नए चेहरे तलाश रही BJP, योगी सरकार से कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी, मंथन जारी

UP Politics: बीजेपी में नए जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सिर्फ जिला अध्यक्षों की सूची पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे हैं.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में नए जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े मंथन कर रहे हैं. हालांकि यह मंथन सिर्फ जिलाध्यक्षों के नाम तक सीमित नहीं है बल्कि यूपी में मंत्रिमंडल में समायोजन करने वाले चेहरों के नाम पर भी चर्चा जारी है. विनोद तावड़े बोर्ड निगम आयोग में सदस्यों और अध्यक्षों के खाली पड़े पदों पर भी चर्चा कर रहे हैं.

बीते दिनों विनोद तावड़े ने बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल से उन भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम पर चर्चा की जिनका मंत्रिमंडल और बोर्ड निगम आयोग में समायोजन किया जा सके.

सबसे पहले बात करें बीजेपी के जिलाध्यक्षों की तो दावा किया गया कि बहुत विवादों के बीच विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा ने 98 में से 65-70 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम तय कर लिए हैं. शनिवार को बीजेपी हाईकमान की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद सूची जारी किये जाने की पूरी संभावना है. 

फरवरी के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
सूत्रों की मानें तो पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा फरवरी के अंतिम हफ्ते में हो जाएगी. विनोद तावड़े ने इस मामले में भी सीएम योगी समेत पार्टी के वरिष्ठों से मिलकर राय बनाई है. जिसकी रिपोर्ट दिल्ली जाते ही हाईकमान को देंगे. जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी पीयूष गोयल लखनऊ आएंगे फिर नामांकन के साथ प्रदेश अध्यक्ष बनेगा.

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नए चेहरे मंत्रिमंडल में होंगे शामिल
उधर दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा. संगठन में बदलाव का असर कैबिनेट में भी देखा जा सकता है. विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्‌टी होगी.

बता दें उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं. इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों को लेकर अपडेट, फाइनल सूची तैयार, जानें- कब होगा ऐलान

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget