एक्सप्लोरर

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

UP IAS Transfer: यूपी सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है जिसके तहत 24 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. हेमंत राव को सचिवालय प्रशासन विभाग से हटा दिया गया है.

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार लगातार एक्शन में हैं. जिसके तहत यूपी में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश में दो दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले (IAS Transfer) किए गए हैं. जिसमें जिलाधिकारी समेत कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव व विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. दो दिन पहले 20 फरवरी को 3 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे.

इन अधिकारियों के किए गए तबादले

नए आदेश के मुताबिक हेमंत राव को सचिवालय प्रशासन विभाग हटाया गया हैं, जिसके बाद अब उन्हें एसीएस पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त बना दिया गया है. हेमंत राव की जगह अब रवींद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. लीना जौहरी को प्रमुख सचिव आयुष एवं स्टांप रजिस्ट्रेशन का प्रभार सौंपा गया है. अनिल पाठक को सूडा का निदेशक बनाया गया है वहीं अनिल कुमार को प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. 

रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन की जिम्मेदारी मिली है. अनिल ढींगरा को अब जल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें जन निगम का एमडी बनाया गया है. अजय चौहान लोक निर्माण विभाग में ही बने रहेंगे. सैमुअल पी एमडी केस्को कानपुर बनाए गए हैं. संतकबीर नगर के डीएम प्रेम रंजन को हटाया गया है. प्रेरणा शर्मा हापुड़ की जिलाधिकारी बनाई गईं हैं वहीं निखिल टीकाराम को चंदौली का DM बनाया गया हैं. प्रशासन ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पर कार्यभार संभालने का आदेश दिया है.

दो दिन पहले भी हुए थे तबादले

आपको बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को भी 3 आईएएस और 25 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इनमें आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल और संभागीय खाद्य नियंत्रक, गौरव कुमार को विशेष कार्यधिकारी एलडीए और सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा गौतमबुद्ध बनाया गया. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, यूपी पुलिस के एक्शन का यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget