एक्सप्लोरर

Lucknow News: योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दशहरी आम का कन्साइनमेंट किया दुबई के लिए रवाना

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मलीहाबाद के दशहरी के आमों का कन्साइनमेंट दुबई के लिए भेजा है.जिससे प्रदेश के आमों को एक अलग पहचान मिलेगी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद का आम देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है. मलिहाबाद का आम सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग कोनों तक निर्यात किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में कृषि निर्यात को नई ऊंचाई मिली है. उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने रहमान खेड़ा पहुंचकर मैंगो पैक हाउस से आम की पहली खेप 1200 किलोग्राम का कन्साइनमेंट को हरी झण्डी दिखाकर दुबई के लिए रवाना किया है.

यह आम का कन्साइनमेंट वायु मार्ग के जरिए लखनऊ से दुबई भेजा गया है. आयातक कंपनी वीग्रो ट्रेडिंग एलएलसी, दुबई, यूएई में है. आज भेजे गये कन्साइनमेंट का कुल मूल्य 2992 अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है. ऐसा ही एक अन्य 2992 अमेरिकी डॉलर मूल्य का 1200 किलोग्राम कन्साइनमेंट कल भी दुबई भेजा गया था. बता दें प्रदेश के आम ने विदेशों में भी पहचान बनाई है.

उद्यान मंत्री ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आम के निर्यात से केंद्र और राज्य सरकार की पहचान विदेशों तक बन रही है. सरकार का प्रयास है कि किसानों की फसलों के साथ उनकी आमदनी को भी बढ़ाया जाए. सरकार द्वारा किसानों की उन्नति के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं ये उसी का परिणाम है कि आज उन्नत किस्म की खेती की पहचान देखने को मिल रही है. केवल आम ही नहीं अलग-अलग किस्म के कृषि से जुड़े आयामों को सरकार तलाश कर किसानों के उत्थान की ओर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसान वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं. सरकार किसानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन, पैकेजिंग एवं निर्यात में हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है.

उद्यान मंत्री ने कहा कि इन्डो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्र से चयनित 3 एफपीओ को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया. इनमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम का सीधा ऑर्डर मिला है. यह दोनों एफपीओ इस वर्ष पहली बार स्वयं अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं. यह उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि भेजे गए आम का मूल्य प्रति किलोग्राम लगभग 211 रुपये मिल रहा है, जो कि स्थानीय बाजार मूल्य से 5 गुना अधिक मिल रहा है.

Input By : शाहनवाज खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget