एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी यूपी सरकार, ईको टूरिज्म बोर्ड का भी होगा गठन

पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने गोरखपुर में ‘स्टेट होटल प्रबंधन संस्थान’ स्थापित करने का फैसला लिया है. छह एकड़ के विशाल परिसर में संस्थान स्थापित किया जाएगा.

Uttar Pradesh News: गोरखपुर में होटल प्रबंधन संस्‍थान की स्थापना होनेवाली है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज कहा कि राज्य सरकार ने फैसला ले लिया है. राज्य में असीम संभावनाओं को आकार देने के लिए ‘ईको टूरिज्म बोर्ड’ गठित करने का भी निर्देश दिया है. मुख्‍यमंत्री ने पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्‍य सरकार ने गोरखपुर में ‘स्टेट होटल प्रबंधन संस्थान’ की स्थापना का निर्णय लिया है. भूमि का चयन किया जा चुका है. छह एकड़ के विशाल परिसर में संस्थान स्थापित होगा. उन्‍होंने संस्थान की स्थापना के संबंध में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए.

ईको टूरिज्म को गति देने के लिए सभी विभाग साथ आएं-योगी 

योगी ने कहा कि ‘ईको टूरिज्म’ को गति देने के लिए पर्यटन, सिंचाई, वन, आयुष और ग्राम्य विकास जैसे विभागों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा. राज्य में ‘ईको टूरिज्म बोर्ड’ का गठन किया जाना उचित होगा. उन्होंने बोर्ड में संबंधित विभागों के मंत्री, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, महानिदेशक/निदेशक के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी स्थान दिए जाने की बात कही और कहा कि पर्यटन विभाग को प्रोजेक्ट का नोडल विभाग बनाया जाना चाहिए. उन्होंने बोर्ड में भारतीय वन सेवा के योग्य अधिकारी को भी जगह देने और बोर्ड गठन की कार्यवाही जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. योगी ने कहा कि समन्वित प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश ‘नेचर, कल्चर और एडवेंचर’ का संगम बन रहा है.

चौरी-चौरा का संपूर्ण विकास के लिए ठोस कार्य योजना हो तैयार

एक आकलन के अनुसार, छुट्टियों पर आने वाले पर्यटकों में से 35 प्रतिशत पर्यटकों के ‘ईको-हॉलिडे’ बुक करने की संभावना अधिक होती है, जिससे ‘ग्लोबल ईको टूरिज्म’ को बढ़ावा मिलता है. आज जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नवीन दिशा देने वाले चौरी-चौरा (गोरखपुर) जन आंदोलन की पुण्य भूमि के संपूर्ण विकास के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए. जन आंदोलन की भूमि में शहीद हुए सेनानियों के चित्र/प्रतिमा की स्थापना की जाए. सभी 75 जिलों के ओडीओपी (एक जिला-एक उत्‍पाद) उत्पादों के स्थायी स्टॉल भी स्थापित किये जायें. योगी ने कहा कि भित्ति चित्रों के माध्यम से इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाया जाए. इन प्रयासों से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन भी होगा और नयी पीढ़ी गौरवशाली इतिहास से परिचित भी हो सकेगी. 

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर की प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हाल के विधानसभा चुनाव में योगी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं. योगी ने कहा कि रामायण और बौद्ध परिपथ के हृदय स्थल पर स्थित गोरखपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है. नयी पीढ़ी को गौरवशाली परंपरा से परिचित कराने के लिए गौरव संग्रहालय की स्थापना जल्द करायी जाए. उन्‍होंने नाथ पंथ, बौद्ध धर्म, जैन सम्प्रदाय की विविधताओं एवं परम्पराओं को गोरखपुर में दर्शाये जाने पर जोर दिया. 

Uttarakhand News: सोमवार को देहरादून पहुंचेंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, स्वागत की तैयारियों में जुटी बीजेपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरव संग्रहालय में गोरखपुर का इतिहास, आजादी की लड़ाई में गोरखपुर का योगदान, गोरखपुर के विकास में नाथ पंथ की भूमिका, गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, गोरखपुर और आस-पास के क्षेत्र के प्रमुख त्योहार और उन्हें मनाने की विशिष्ट परंपरा, गोरखपुर का समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, प्राचीन धरोहर, क्षेत्रीय कलाकृतियां आदि की जानकारी प्रदर्शनी और डिजिटल दोनों माध्यमों से दी जाए. गोरखपुर का गौरव दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग किया जाए. 

योगी ने अमेठी जिले में बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली और अनन्य भक्त मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मभूमि जायस का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास किये जाने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद प्रयागराज में गंगा नदी पर ओल्ड कर्जन ब्रिज को गंगा गैलरी/हेरिटेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए. उन्‍होंने कहा कि 88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य (सीतापुर) के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है. ये हमारे वैदिक मंथन का अहम केंद्र है.

Shivpal Singh Yadav ने द्रौपदी मुर्मू के लिए आयोजित डिनर में जाने की बताई वजह, अखिलेश पर लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget