एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं लगाने पड़ेंगे बिजली विभाग के चक्कर, जानें क्या है सुविधा

UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश को डिजिटल यूपी की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस डिजिटल सुविधा से उपभोक्ताओं को तेजी, सुचिता और समयबद्ध सेवा मिलेगी.

UP News: योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इस नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर बिजली लोड बढ़वाया जा सकेगा.

अब तक बिजली लोड बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तरों में चक्कर लगाने पड़ते थे. फॉर्म भरने, दस्तावेज जमा करने और कई बार अधिकारियों से मिलने में न केवल समय लगता था बल्कि कई बार अनावश्यक परेशानी का भी सामना करना पड़ता था. लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे उपभोक्ताओं का समय बचेगा और कार्य में पारदर्शिता आएगी.

UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश को डिजिटल यूपी की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इस डिजिटल सुविधा से उपभोक्ताओं को तेजी, सुचिता और समयबद्ध सेवा मिलेगी.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • उपभोक्ताओं को UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcl.org पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर “लोड परिवर्तन अनुरोध” (Load Change Request) के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अपनी उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया जा सकता है.
  • आवेदन की स्थिति भी उपभोक्ता ऑनलाइन ही ट्रैक कर सकेंगे.

प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को फायदा
इस नई व्यवस्था से उत्तर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे और वे आसानी से अपना लोड बढ़वा सकेंगे. खासतौर पर छोटे उद्योगों, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होगी.

योगी सरकार प्रदेश को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार नई पहल कर रही है. पहले बिजली कनेक्शन, बिल भुगतान और अन्य सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था. अब लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को भी डिजिटल करने से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी.

यूपी की हर पंचायत के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन्हें होगा फैसला, जानें क्या है टारगेट

नए बदलाव से उपभोक्ताओं को मिलेगी यह सुविधाएं

  • बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
  • घर बैठे आसानी से लोड बढ़वाने की सुविधा.
  • ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा.
  • समय की बचत और पारदर्शी प्रक्रिया.

बिजली विभाग से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करना योगी सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसका मकसद उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देना है. इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी बल मिलेगा, क्योंकि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए बिजली लोड बढ़ाने की प्रक्रिया अब सरल हो जाएगी.

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह नई सुविधा सरल, तेज और पारदर्शी सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे उपभोक्ताओं को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों में भी कमी आएगी. योगी सरकार का यह कदम डिजिटल उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में एक और मजबूत प्रयास है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget