एक्सप्लोरर

PM मोदी के 'पसमांदा' वाले बयान पर योगी के मंत्री का दावा, कहा- '...मुसलमानों को एक वोट तक रखना चाहते हैं सीमित'

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पसमांदा मुसलमान वाले बयान पर एक बड़ा दावा किया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने विपक्षी दलों पर मुसलमानों के प्रति बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की धारणा को विकृत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. दानिश अंसारी ने दावा किया कि आम मुस्लिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को अपना हितैषी मानता है. 

अंसारी ने बुधवार को बातचीत में कहा, ''बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ है, यह भ्रम विपक्षी दलों ने फैलाया है, क्योंकि वे मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक तक सीमित रखना चाहते हैं. विपक्ष नहीं चाहता कि मुस्लिम विकास से जुड़ें. आज की सच्चाई यह है कि आम मुस्लिम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना हितैषी मानता है.''

उन्होंने कहा ''प्रधानमंत्री ने मुस्लिम समाज को लेकर मंगलवार को जो बयान दिया है, सभी मुसलमानों ने उसका स्वागत किया है और वे एकजुट होकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाएंगे. मुसलमानों का पसमांदा (पिछड़ा) वर्ग बहुत बड़ा तबका है जिन्हें सशक्त किये बगैर मुस्लिम समुदाय की तरक्की की कल्पना नहीं की जा सकती. अंसारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर कदम पर पसमांदा समाज को सशक्त करने का काम किया है.

Wrestler Protest: दिल्ली में पहलवानों के धरने को किसान नेता राकेश टिकैत बोले- 'आरोप बहुत गंभीर', सरकार से रखी ये मांग

क्या बोले पीएम मोदी?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिन चली बैठक में पार्टी को मुस्लिम समुदाय की बीच पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया. बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी नेता मुस्लिम समुदाय के बारे में गलत बयानबाजी ना करें, बल्कि देशभर में मुसलमानों के पास जाकर उनसे बात करें. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बोहरा और पसमांदा मुसलमानों से खास तौर पर बातचीत करने के निर्देश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के मुसलमानों को लेकर हाल में दिये गये बयानों के बारे में उत्तर प्रदेश के एकमात्र मुस्लिम मंत्री अंसारी ने कहा, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम विरोध की धारणा कभी नहीं रही. ऐसे में यह कहना कि संघ का मुसलमानों के प्रति रुख में अब नरमी आ रही है, न्यायसंगत नहीं होगा.’’ उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से देश का हितैषी संगठन रहा है, लेकिन विपक्ष समाज को गलत दिशा में भ्रमित करने का काम करता है और उसने संघ के लिये भी यही किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget