एक्सप्लोरर

Eid al-Fitr 2023: ईद पर सीएम योगी ने दी बधाई, याद दिलाया ये संकल्प, मेल-मिलाप का ऐसे दिया संदेश

Eid Mubarak: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ईद (Eid) पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिया है. उन्होंने लोगों को उनका संकल्प भी याद दिलाया.

Eid-ul-Fitr Mubarak: उत्तर प्रदेश में शनिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ ईद (Eid) का पर्व मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्‍यमंत्री ने शनिवार को अपने ट़वीट में कहा, ''ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है. यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है. ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए.''

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-उल-फित्र मनाने की अपील की है. शनिवार को सुबह से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसके पहले शुक्रवार को मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर (अध्यक्ष) और काजी-ए-शहर, ईदगाह लखनऊ के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया था कि 21 अप्रैल को शव्वाल का चांद हो गया है, इसलिए ईद-उल-फित्र 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी.

Satyapal Malik News: 4 दल छोड़ने के बाद BJP में आए थे सत्यपाल मलिक, 1 बार जीता लोकसभा चुनाव, पढ़े 50 साल का सियासी सफर

अदा की गई नमाज
रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को प्रदेश की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमा अलविदा की नमाज अदा की गयी. इसके लिए प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा था कि प्रदेश में 29,439 मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी. उनका कहना था कि ईद-उल-फित्र के दिन 24,439 मस्जिदों के अतिरिक्त 3,865 ईदगाहों में भी नमाज अदा की जाएगी. 

कुमार ने कहा था कि अलविदा की नमाज तथा ईद-उल-फित्र के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त जिलों में 2,933 संवेदनशील स्थान चिन्हित किये गये हैं तथा पुलिस ने 849 जोन एवं 2460 सेक्‍टर बनाकर पुलिस बल की व्यवस्था की है. उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज तथा ईद-उल-फित्र सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यालय स्तर से 249 कंपनी पीएसी बल, तीन कंपनी राज्‍य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ), पांच पांच सीएएफ तथा सात हजार प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक तैनात किये गये हैं तथा इस बल को राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में व्यवस्थित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget