एक्सप्लोरर

देहरादून में 132 एकड़ में बनेगा विश्व स्तरीय पार्क, 20 जून को राष्ट्रपति करेंगी शिलान्यास

Dehradun News: पार्क के निर्माण से देहरादून को एक नई पहचान मिलेगी. यह स्थानीय लोगों के लिए शारीरिक गतिविधियों, योग, ध्यान और सामुदायिक कार्यक्रमों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.

Dehradun Park: देहरादून में एक विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनने जा रहा है, जिसकी आधारशिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को रखेंगी. यह पार्क राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा. इस परियोजना को लेकर राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें पार्क के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

इस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है, और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 2026 में इसे उत्तराखण्ड की जनता को समर्पित किया जाएगा. डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह पार्क न केवल हरियाली और मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

ये होंगी सुविधाएं
यह पार्क उत्तराखण्ड की एक ऐतिहासिक परियोजना होगी, जिसमें आधुनिक डिजाइन, टिकाऊ विशेषताएं और हरित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. देहरादून के हृदय स्थल पर स्थित यह पार्क शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक अनोखा आकर्षण होगा. इसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ और जल सुविधाएं जैसी कई विशेषताएं शामिल होंगी.

बैठक में डॉ. गुप्ता ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क के विकास के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को भी समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि यह पार्क देहरादून के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार होगा, जो न केवल मनोरंजन बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा.

देहरादून: अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 15 को किया सील, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस पार्क के निर्माण से देहरादून को एक नई पहचान मिलेगी. यह स्थानीय लोगों के लिए शारीरिक गतिविधियों, योग, ध्यान और सामुदायिक कार्यक्रमों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा. इसके अलावा, यह शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने में भी सहायक होगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

उत्तराखण्ड सरकार और राष्ट्रपति कार्यालय मिलकर इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पार्क की योजना और डिजाइन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल हो बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक विरासत के रूप में स्थापित हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget