एक्सप्लोरर

दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहित, पति व जेठ ने गला दबाकर कर दी हत्या

दामाद ललित अपने बड़े भाई विष्णु के साथ घर पहुंचा। बेटियों ने उन्हें नाश्ता कराया। छोटी बेटी बाहर चली गई। इसी बीच दामाद व उसके भाई विष्णु ने मधु का गला घोट दिया।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। ससुराल में झगड़े होते थे तो विवाहित अपने मायके में आकर रहने लगी। लेकिन यहां भी ससुराल वालें ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके गांव बदौड़ा में पहुंचकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति व जेठ को नामजद करते हुए चौकी पर तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चोला क्षेत्र के गांव बदौड़ा निवासी मुनीश ने बताया कि उनकी पुत्री मधु की शादी चार माह पूर्व खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी ललित पुत्र जगपाल से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर मधु से मारपीट करने लगे। इसके चलते दो माह से मधु मायके में रही थी। पंचायत में ससुराल वालों ने प्रताड़ित न करने और उसे जल्द मायके से ले जाने का आश्वासन भी दिया था।

मुनीश ने बताया कि गुरुवार को वह पत्नी के साथ खेतों पर गए थे। मधु व छोटी बेटी गीता घर पर थीं। सुबह करीब 10 बजे दामाद ललित अपने बड़े भाई विष्णु के साथ घर पहुंचा। बेटियों ने उन्हें नाश्ता कराया। छोटी बेटी बाहर चली गई। इसी बीच दामाद व उसके भाई विष्णु ने मधु का गला घोट दिया।

दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहित, पति व जेठ ने गला दबाकर कर दी हत्या

शोर सुनकर गीता कमरे की ओर दौड़ी तो आरोपी भाग निकले। मधु कमरे में बेहोश मिली। पिता घर पहुंचे और मधु को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मधु के पति व जेठ द्वारा गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए चौकी में तहरीर दी। चोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget