एक्सप्लोरर

आगरा के धनौली इलाके में देर रात महिला और तीन वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

आगरा के धनौला इलाके में मंगलवार देर रात पारिवारिक कलह के कारण एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर मार डाला. पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे गुंजन के भाई ने पूरे परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

आगराः जिले के थाना मलपुरा के धनौली इलाके में मंगलवार देर रात गुंजन और उसकी तीन वर्षीय बेटी सूर्यांशि की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है. सूचना मिलने पर पहुंचे गुंजन के भाई ने पूरे परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. घटना में गुंजन की एक बेटी गंभीर रूप से जख्मी हुई है. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

पुलिस यह गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है कि वास्तव में हुआ क्या था. ससुर ने पुलिस को दी प्राथमिक सूचना में बहू पर नातिनों को चाकू मारने का आरोप लगाया है. साथ ही यह कहा है कि घटना से आक्रोशित बेटे ने बहू पर चाकू से हमलाा किया था.

पारिवारिक विवाद में हुई हत्या

घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है. मलपुरा के धनौली निवासी रामवीर राशन डीलर हैं. उनके बेटे वीरेंद्र की शादी जून 2015 में टूंडला के राधे वाली गली निवासी गुंजन पुत्री पंचम सिंह से हुई थी. रामवीर के अनुसार, गुंजन दो माह से अपने मायके में रह रही थी. सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ धनौली पहुंची. मंगलवार रात को गुंजन और वीरेंद्र के बीच अलग रहने को लेकर झगड़ा हुआ था. पहले दोनों में कहासुनी हो रही थी. बाद में नौबत मारपीट तक जा पहुंची.

महिला ने किया बच्चों पर वार

रामवीर का कहना है कि गुंजन अपने बच्चों और पति के साथ ससुराल में नहीं रहना चाहती थी. वहीं बेटा वीरेंद्र अलग होने को तैयार नहीं था. झगड़े में गुंजन ने सब्जी काटने वाला चाकू लेकर अपनी तीन वर्षीय बेटी सूर्यांशी और डेढ़ वर्षीय बेटी अंतरा को चाकू से गोद दिया.

इसके बाद गुस्साए वीरेंद्र ने पत्नी गुंजन को उसी चाकू से गोद डाला. सूर्यांशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गुंजन की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई. मासूम अंतरा का गंभीर हालत में एसआर हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने रामवीर की सूचना पर थाने की जनरल डायरी में प्रथम सूचना अंकित कर ली है. जिसके बाद महिला के पति को पुलिस हिरासत में लिया है.

टूंडला से आए भाई ने दी दहेज हत्या की तहरीर

गुंजन के भाई नितिन कुमार सिसौदिया ने मलपुरा थाने में दहेज हत्या और उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी है. उसका कहना है कि कई बार पंचायत हुई मगर ससुरालीजन नहीं सुधरे. रात दो बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन और भांजी की हत्या कर दी गई है, और एक भांजी गंभीर रूप से जख्मी है.

नितिन ने तहरीर में पति वीरेंद्र उर्फ बीके, ससुर रामवीर तोमर, सास राजेश्वरी, ननद रामा, नगीना, पूजा, देवर लव को नामजद किया है. शादी को सात साल नहीं हुए थे. इसलिए पुलिस को भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा. बाद में पुलिस विवेचना के दौरान घटनाक्रम क्या हुआ था इसका उल्लेख कर सकती है.

रात को मौके पर बुलाई गई फोरेंसिक टीम

एसएसपी बबलू कुमार ने रात को ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने लिए. फिलहाल पुलिस ने आरोपित पति वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. उससे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है. घटना की चश्मदीद छोटी बेटी अंतरा बोलने की स्थिति में नहीं है.

वहीं गुंजन ने बेटियों पर हमला बोला होता तो वह खुद को भी मारने का प्रयास करती. इसलिए ससुर की कहानी में पुलिस को शक हो रहा है. एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि महिला और उसकी एक बेटी की हत्या हुई है. छोटी बेटी का अभी उपचार चल रहा है. गिरफ्तार किए गए महिला के पति से अभी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget