एक्सप्लोरर

मथुरा: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्लान जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पूनम की शादी शिव कुमार निवासी पलवल के साथ हो गई थी लेकिन संदीप लगातार अपनी प्रेमिका के टच में बना हुआ था. इसके बाद दोनों ने साजिश रची और शिव कुमार की हत्या कर दी.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 2 दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतारा था. थाना राया इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे के पास 16 दिसंबर को सिर पर पत्थर मारकर शिव कुमार की हत्या की गई थी. थाना राया पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाली आरोपी मृतक की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है.

जांच में सामने आई ये बात एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि 16 दिसंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना राया इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और घटना की जांच में जुट गई थी. मृतक के पास से एक फोटो मिला था, जिसके आधार पर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही थी. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक शिव कुमार की पत्नी पूनम का संदीप नाम के शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव गोराला थाना टप्पल के रहने वाले थे, जिसके चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई थी.

संदीप दोनों का पीछा कर रहा था 29 जून को पूनम की शादी शिव कुमार निवासी पलवल के साथ हो गई थी लेकिन संदीप लगातार अपनी प्रेमिका के टच में बना हुआ था. 15 दिसंबर को पूनम और उसका पति शिव कुमार दोनों घूमने के लिए आगरा ताजमहल गए थे. प्रेमिका ने अपने प्रेमी संदीप को भी बता रखा था कि हम लोग आगरा जा रहे हैं. संदीप लगातार दोनों का पीछा कर रहा था.

वारदात को अंजाम देने के बाद हुए फरार आगरा से ताजमहल देखने के बाद वापस शिव कुमार और उसकी पत्नी लौटे और यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट के पास रुके. शौच के बहाने से पूनम अपने पति को साथ लेकर सुनसान जगह पर पहुंच गई. वहीं, पूनम के प्रेमी संदीप ने एक भारी पत्थर उठाकर पीछे से शिव कुमार के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों मौके से फरार हो गए.

आरोपी गिरफ्तार मामले में शुक्रवार को कोतवाली राया पुलिस ने पति को मौत के घाट उतारने वाली हत्यारी पूनम और उसके प्रेमी संदीप को इलाके के गांव गजू से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

हाथरस केस: जानिए- किस आधार पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कौन सी धारा लगाई?

राम मंदिर निर्माण में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM और CM से लिया जाएगा सहयोग, जानें- मंदिर से जुड़ी खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget