एक्सप्लोरर

जब Aamir Khan ने किया था खुलासा, Darr फिल्म को करने से इंकार नहीं किया था बल्कि मुझे बाहर किया गया था

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों में आज भी शामिल है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के करियर को नई ऊंचाइयां मिली थी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों में आज भी शामिल है। इस फिल्म के बाद शाहरुख के करियर को नई ऊंचाइयां मिली थी। इतने सालों के बाद भी ये भी आज भी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है, लेकिन शाहरुख खान इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। सनी देओल ने भी अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 'मुझे यश चोपड़ा ने फिल्म के दोनों किरदारों का ऑफर दिया था और मैंने दोनों में से हीरो का किरदार चुना'।

darr

खबरों की माने तो 'डर' फिल्म में शाहरुख खान वाला किरदार आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन आमिर ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। साल 1994 में अपने एक इंटरव्यू में आमिर ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए, उन्होंने कहा कि-'मैंने इस फिल्म को करने से इंकार नहीं किया था, मुझे इस फिल्म से य़श चोपड़ा ने हटा दिया गया था क्योंकि मैं इस फिल्म की कहानी के नरेशन में सनी देओल के साथ शामिल होना चाहता था, मेरी इस बात को यश चोपड़ा ने मान भी लिया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने बाद में ये फैसला क्यों बदला, जब मैंने इस बारे में उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि- 'आमिर हम एक-दूसरे के साथ फिर कभी काम करेंगे'। ये सुनकर मैंने बोला ठीक है कोई बात नहीं।'

darr

आमिर ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि- 'फिल्म बनी और जैसा कि मुझे पता था कि ये फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी, ऐसा ही हुआ, इसीलिए मैंने इस फिल्म को साइन भी किया था। जब मैंने डर के लिए हां बोला था तब मैं दो चीजों के लिए बहुत कॉन्फीडेंट था, एक तो ये फिल्म बहुत बड़ी हिट होगी और दूसरा मुझे इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने में बहुत मजा आएगा। इस फिल्म के बाद हमने कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया क्योंकि यश जी और मेरा काम करने का अंदाज काफी अलग-अलग था।'

amir

आमिर ने आगे कहा- 'मैं जानता हूं कि दर्शक मुझे शाहरुख से कम प्यार नहीं करते, उस वक्त शाहरूख खान ने बैक टू बैक दो शानदार फिल्में दी थी, जैसा अनिल कपूर ने फिल्म तेजाब के बाद और सलमान खान ने भी कई बार किया है, लेकिन इसकी वजह से किसी कलाकार को पैमाने से नहीं नापा जाता। हां दो लगातार हिट फिल्मों के बाद किसी भी एक्टर की पॉपुलैरिटी ज्यादा समय तक चलती है। मैंने भी अपने करियर में इस तरह के दिन देखें हैं, कयामत से कयामत तक के बाद और फिर हम हैं राही प्यार के के बाद। जब भी किसी स्टार की फिल्म हिट होती है तो ऐसा ही होता है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
Live: चमोली में टनल में अचनाक घुसा पानी-मलबा, अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू, बचाव जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget