एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में आज और सताएगी सर्दी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है. सोमवार को कई जगहों पर हुई बारिश ने गलन को और बढ़ा दिया है. ठंड इतनी ज्यादा है कि लोगों को घरों में हीटर और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 9 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में अगले दो दिनों में तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है, पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कई जगहों पर आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि इसके बाद 10 जनवरी से 14 जनवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा. 

यूपी में कड़ाके की सर्दी के बीच पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान मुज़फ़्फ़रनगर का दर्ज किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया, इसके अलावा आगरा में 5.9, अलीगढ़ में 7.4 और मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा है. पश्चिमी यूपी में सोमवार को कई जगह कोल्ड डे रहा.  

इन ज़िलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, फ़तेहपुर, बाँदा, लखनऊ, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, इलाहाबाद, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी और चंदौली में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान हैं, जबकि आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में कई जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है. 

इन इलाक़ों में छाया रहेगा कोहरा
यूपी में आज भी बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूँ, भीमनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आज़मगढ़, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहेगा, जबकि सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घने से घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी है. 

UP Politics: अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- 'चुनाव आ गया है, 100 दिन भी नहीं बचे, इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget